{"_id":"624770481c0ff702ff2c8cb8","slug":"us-commerce-department-adds-120-entities-in-russia-and-belarus-to-trade-blacklist","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ukraine Russia War: अमेरिका ने रूस और बेलारूस की व्यापार से जुड़ी 120 संस्थाओं को काली सूची में डाला","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Ukraine Russia War: अमेरिका ने रूस और बेलारूस की व्यापार से जुड़ी 120 संस्थाओं को काली सूची में डाला
Sat, 02 Apr 2022 03:06 AM IST
Jeet Kumar
एएनआई, वाशिंगटन
एएनआई, वाशिंगटन
Published by: Jeet Kumar
Updated Sat, 02 Apr 2022 03:06 AM IST
सार
अमेरिका के वाणिज्य विभाग की ओर से जारी की गई इस सूची में 120 संस्थाओं को डालने के बाद निर्यात प्रशासन विनियम (ईएआर) में संशोधन किया जा रहा है। यूक्रेन पर हमले के बाद उपजे हालात में कई अन्य देश पहले से ही रूस के खिलाफ कड़े प्रतिबंधों की वकालत कर रहे हैं। इससे पहले रूसी बैंकों पर प्रतिबंध लगाया जा चुका है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रूस का यूक्रेन पर आक्रमण अभी रुका नहीं है। रूसी सेना रुक-रुककर यूक्रेन पर हमला कर रही है। इस बीच अमेरिका भी यूक्रेन का साथ दे रहा है। इसी क्रम में अमेरिकी वाणिज्य विभाग ने शुक्रवार को कहा कि यूक्रेन में चल रहे विशेष अभियान के बीच संयुक्त राज्य अमेरिका सशस्त्र बलों के समर्थन के लिए जरूरी कदम उठा रहा है। इसी क्रम में रूस और बेलारूस की व्यापार जगत से जुड़ी 120 संस्थाओं को काली सूची में डाला गया है।
विज्ञापन
रूसी संघ (रूस) के 24 फरवरी, 2022 को यूक्रेन पर और आक्रमण के जवाब में, वाणिज्य विभाग की ओर से जारी सूची में 120 प्रविष्टियों के तहत 120 संस्थाओं को जोड़कर निर्यात प्रशासन विनियम (ईएआर) में संशोधन किया जा रहा है।
विज्ञापन
इन 120 संस्थाओं को एक नोटिस जारी किया गया है। वाणिज्य विभाग की ओर से जारी नोटिस में कहा गया है कि अमेरिकी सरकार द्वारा राष्ट्रीय सुरक्षा हितों या संयुक्त राज्य अमेरिका की विदेश नीति के विपरीत कार्य करने के लिए ब्लैकलिस्ट में डाला जाना निर्धारित किया गया है और बेलारूस और रूस के गंतव्यों के तहत इकाई सूची में सूचीबद्ध किया जाएगा।
विज्ञापन