फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   News Click Controversy Us Vedant Patel Comments on India-Canada Dispute Full News in Hindi

US: भारत-कनाडा विवाद पर अमेरिका ने की टिप्पणी, न्यूज क्लिक मामले में कहा- अभी कुछ नहीं कह सकते

Wed, 04 Oct 2023 06:34 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन Published by: जलज मिश्रा Updated Wed, 04 Oct 2023 06:34 AM IST
सार

अमेरिका के विदेश विभाग के प्रधान उप प्रवक्ता वेदांत पटेल ने कहा कि हम कनाडाई प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो द्वारा लगाए गए आरोपों के प्रति गहराई से चिंतित हैं। हम कनाडाई सहयोगियों के साथ नियमित संपर्क में हैं।

विज्ञापन
News Click Controversy Us Vedant Patel Comments on India-Canada Dispute Full News in Hindi
वेदांत पटेल, अमेरिकी विदेश विभाग के प्रधान उप प्रवक्ता। - फोटो : ANI

विस्तार

भारत-कनाडा विवाद इन दिनों वैश्विक स्तर पर सुर्खियों में है। इस बीच अमेरिका ने एक बार फिर भारत-कनाडा विवाद पर टिप्पणी की है। इसके अलावा, अमेरिका ने न्यूज क्लिक मुद्दे पर भी बात की। अमेरिका के विदेश विभाग के प्रधान उप प्रवक्ता वेदांत पटेल ने कहा कि अमेरिका कनाडाई प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो द्वारा लगाए गए आरोपों के प्रति गहराई से चिंतित हैं। हम कनाडाई सहयोगियों के साथ नियमित संपर्क में हैं। मामले में सबसे महत्वपूर्ण है कि कनाडा की जांच आगे बढ़े। आरोपियों को कटघरे में पेश करना चाहिए।

विज्ञापन


पटेल ने आगे कहा कि अमेरिका ने भारत सरकार से सार्वजनिक और निजी तौर पर आग्रह किया है कि वे कनाडाई जांच में सहयोग करें। उन्होंने नई दिल्ली में कनाडाई उच्चायोग के लिए राजनयिकों से संबंधित रिपोर्ट देखी है। लेकिन अभी उनके पास इस मुद्दे पर बोलने के लिए कुछ भी नहीं है। उन्होंने कहा कि मैं काल्पनिक बातों में नहीं पड़ना चाहता।

विज्ञापन

पत्रकारों की गिरफ्तारी से अवगत : अमेरिका
पत्रकारों के खिलाफ छापे और चीन के साथ न्यूजक्लिक के संबंधों के बारे में अमेरिकी विदेश मंत्रालय के प्रधान उपप्रवक्ता वेदांत पटेल ने कहा, हम उन चिंताओं से अवगत हैं और हमने न्यूज पोर्टल के चीन से संबंधों के बारे में रिपोर्टिंग देखी है। लेकिन हम उन दावों की सत्यता पर अभी कोई टिप्पणी नहीं कर सकते। अमेरिकी सरकार जीवंत और स्वतंत्र लोकतंत्र में मीडिया और सोशल मीडिया की मजबूत भूमिका का समर्थन करती है। हम अपने राजनयिक जुड़ावों के माध्यम से भारत सरकार और दुनियाभर के देशों के साथ इन मामलों की चिंता उठाते रहते हैं। लेकिन मेरे पास इस विशेष मुद्दे या परिस्थिति से जुड़ी अतिरिक्त जानकारी नहीं है जो इस पोर्टल से संबंधित हो भी सकती है और नहीं भी।

विज्ञापन
विज्ञापन

द्विपक्षीय संबंधों पर खुद बात करें
व्हाइट हाउस के अधिकारी जॉन किर्बी ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि कनाडाई पीएम ने जो दावे किए थे इस पर पिछले सप्ताह भारतीय विदेश मंत्री एस जयशंकर और अमेरिकी एनएसए जैक सुलिवन ने विस्तार से चर्चा की थी। स्पष्ट रूप कनाडा के आरोप गंभीर है। इसकी जांच आवश्यक है। हमने भारत से भी आग्रह किया है कि वह जांच में कनाडा का सहयोग करे। हम यह सब अब दोनों देशों पर ही छोड़ देंगे कि वह अपने द्विपक्षीय संबंधों पर वे खुद बात करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed