फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   US colorado Boulder attacker planned to kill many people but scared claim police

US: कोलोराडो हमले के मास्टरमाइंड ने बड़ी संख्या में लोगों की हत्या की रची थी साजिश, लेकिन डर गया था

Wed, 04 Jun 2025 02:48 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बोल्डर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बोल्डर Published by: नितिन गौतम Updated Wed, 04 Jun 2025 02:48 PM IST
सार

हमले के बाद साबरी के साथ ही उसकी पत्नी और पांच बच्चों को भी अमेरिका के अप्रवासन विभाग ने हिरासत में ले लिया है। व्हाइट हाउस ने संकेत दिए हैं कि साबरी के परिवार को निर्वासित किया जा सकता है। अमेरिका में यह दुर्लभ है कि किसी अपराध के आरोपी के परिजनों को हिरासत में लिया जाए और उन्हें निर्वासित किया जाए। 
 

विज्ञापन
US colorado Boulder attacker planned to kill many people but scared claim police
कोलोराडो हमले का संदिग्ध आरोपी - फोटो : एक्स/@NickSortor

विस्तार

कोलोराडो के बोल्डर में बीते दिनों हुए आतंकी हमले के बाद बुधवार को बोल्डर के लोग एकजुट हुए और प्रार्थना सभा का आयोजन किया। दरअसल आतंकी घटना के बाद बोल्डर के लोग स्तब्ध हैं। आतंकी हमले में 12 लोग घायल हुए थे। जब मिस्त्र मूल के मोहम्मद साबरी सोलीमन ने मोलोटोव कॉकटेल से यहूदी लोगों पर हमला कर दिया था। यहूदी समुदाय के लोग गाजा में बंधक बनाए गए लोगों की रिहाई के लिए प्रदर्शन कर रहे थे। 
विज्ञापन


हमले के दौरान डर गया था आरोपी
अब बोल्डर पुलिस ने दावा किया है कि आरोपी साबरी ने रविवार को हमले के दौरान 20 के करीब लोगों की हत्या की साजिश रची थी और इसके लिए उसने 18 मोलोटोव कॉकटेल तैयार किए थे। मोलोटोव कॉकेटल एक तरह का विस्फोटक है। पुलिस ने बताया कि साबरी हमले के तुरंत बाद डर गया था क्योंकि उसने पहले किसी को नुकसान नहीं पहुंचाया था। यही वजह रही कि उसने 18 मोलोटोव कॉकेटेल में से महज दो का ही इस्तेमाल किया। संघीय एजेंसियों को शक है कि मोहम्मद साबरी अवैध रूप से अमेरिका में रह रहा था। हमले के बाद साबरी के साथ ही उसकी पत्नी और पांच बच्चों को भी अमेरिका के अप्रवासन विभाग ने हिरासत में ले लिया है। व्हाइट हाउस ने संकेत दिए हैं कि साबरी के परिवार को निर्वासित किया जा सकता है। अमेरिका में यह दुर्लभ है कि किसी अपराध के आरोपी के परिजनों को हिरासत में लिया जाए और उन्हें निर्वासित किया जाए। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- Bilawal Bhutto: पहलगाम आतंकी हमले पर बिलावल ने भारत के खिलाफ उगला जहर; UN में पत्रकार का सवाल, बंद हो गई बोलती
विज्ञापन
विज्ञापन


साबरी के पूरे परिवार को किया जा सकता है निर्वासित
साबरी ने पूछताछ में बताया है कि उसके परिवार के किसी सदस्य को उसकी योजना के बारे में जानकारी नहीं थी। साबरी ने पुलिस को बताया कि उसने गुस्से में यह कदम उठाया। पुलिस का कहना है कि आरोपी को अपने किए पर पछतावा नहीं है। साबरी का जन्म मिस्त्र की राजधानी काहिरा से 120 किलोमीटर उत्तर में स्थित घारबिया प्रांत के एक किसान परिवार में हुआ था। तीन साल पहले अमेरिका आने से पहले साबरी करीब 17 साल तक कुवैत में रहा। साल 2022 में साबरी पर्यटक वीजा पर अमेरिका आया था और फिलहाल अवैध रूप से अमेरिका में रह रहा है। 

एक साल से हमले की योजना बना रहा था साबरी
मोहम्मद साबरी सोलीमन ने पुलिस पूछताछ में बताया कि वह बीते एक साल से हमले की योजना बना रहा था और अपनी बेटी के स्नातक होने का इंतजार कर रहा था। साबरी पर घृणा अपराध और हत्या की कोशिश के आरोप लगे हैं, लेकिन साबरी के खिलाफ और आरोप तय किए जा सकते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed