फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   US Coast Guard releases recording that appears to be audio of Titanic submersible implosion

Titanic: लापता टाइटन पनडुब्बी को लेकर US कोस्ट गार्ड ने जारी की ऑडियो रिकॉर्डिंग; टाइटैनिक का मलबा देखने गई थी

Thu, 13 Feb 2025 02:27 AM IST
दीपक कुमार शर्मा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, पोर्टलैंड
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, पोर्टलैंड Published by: दीपक कुमार शर्मा Updated Thu, 13 Feb 2025 02:27 AM IST
सार

यूएस कोस्ट गार्ड के अधिकारियों के अनुसार, यह रिकॉर्डिंग 7 फरवरी को सार्वजनिक की गई। इस रिकॉर्डिंग को विस्फोट स्थल से लगभग 900 मील (1,448 किलोमीटर) दूर स्थित एक निष्क्रिय ध्वनिक रिकॉर्डर से रिकॉर्ड किया गया। इस रिकॉर्डिंग में एक तेज आवाज सुनाई दे रही है, जो पानी के नीचे की गड़गड़ाहट जैसी लगती है।

विज्ञापन
US Coast Guard releases recording that appears to be audio of Titanic submersible implosion
titanic submarine missing - फोटो : Twitter/Oceangate

विस्तार

यूएस कोस्ट गॉर्ड ने एक ऑडियो रिकॉर्डिंग जारी की है। इस रिकॉर्डिंग के बारे में बताया जा रहा है कि ये 19 जून 2023 में अटलांटिक महासागर में टाइटन पनडुब्बी में हुए विस्फोट की है। बता दें कि टाइटैनिक का मलबा दिखाने गई टाइटन पनडुब्बी 19 जून को अटलांटिक महासागर में चालक दल समेत पांच लोगों के साथ अचानक लापता हो गई थी। समुद्र के भीतर जाने के कुछ ही घंटे बाद टाइटन पनडुब्बी से संपर्क टूट गया था। लापता होने के चार दिन बाद अमेरिका के कोस्ट गार्ड ने उसके मलबे को बरामद किया था। तब अमेरिकी कोस्ट गार्ड ने कहा कि पनडुब्बी हादसे का शिकार हो गई है।  

विज्ञापन


यूएस कोस्ट गार्ड ने जारी की रिकॉर्डिंग
यूएस कोस्ट गार्ड के अधिकारियों के अनुसार, यह रिकॉर्डिंग 7 फरवरी को सार्वजनिक की गई। इस रिकॉर्डिंग को विस्फोट स्थल से लगभग 900 मील (1,448 किलोमीटर) दूर स्थित एक निष्क्रिय ध्वनिक रिकॉर्डर से रिकॉर्ड किया गया। इस रिकॉर्डिंग में एक तेज आवाज सुनाई दे रही है, जो पानी के नीचे की गड़गड़ाहट जैसी लगती है। इसके बाद, कुछ सेकेंड के लिए रिकॉर्डिंग में आवाज शांत हो गई। 
विज्ञापन


पनडुब्बी में सवार सभी पांच लोगों की हो गई मौत
बता दें कि टाइटन पनडुब्बी उत्तरी अटलांटिक महासागर में टाइटैनिक जहाज के मलबे के पास पहुंचते-पहुंचते गायब हो गई थी, जिसमें पांच लोग सवार थे। पनडुब्बी के गायब होने के बाद तटरक्षक बल ने पांच दिनों तक पनडुब्बी की खोज की। इसके बाद, तटरक्षक बल के अधिकारियों ने बताया कि पनडुब्बी नष्ट हो गई है, और कोई भी जीवित नहीं बचा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पनडुब्बी के डिजाइन को लेकर जताई गई थी चिंता
टाइटन के डिजाइन को लेकर तब चिंता जताई गई, जब इसके निर्माता ने स्वतंत्र सुरक्षा जांच के लिए प्रस्तुत होने से इनकार कर दिया। इसके बाद, ओशनगेट कंपनी, जिसके पास पनडुब्बी का स्वामित्व था, ने जुलाई 2023 में अपने परिचालन को रोक दिया। 

लापता पनडुब्बी में ये लोग थे शामिल
लापता पनडुब्बी में पाकिस्तानी अरबपति शहजादा दाऊद और उनके बेटे सुलेमान, ब्रिटेन के व्यवसायी हामिश हार्डिंग, पनडुब्बी का संचालन करने वाली कंपनी ओशनगेट के सीईओ स्टॉकटन रश समेत पांच लोग सवार थे। फ्रेंच एक्सप्लोरर पॉल हेनरी नार्गोलेट भी इस पनडुब्बी में सवार थे।

गोता लगाने के दौरान पनडुब्बी में आ गई थी खराबी
तटरक्षक दल का एक पैनल पनडुब्बी हादसे की जांच कर रहा है, जिसने पिछले सितंबर में दो सप्ताह तक गवाही सुनी। गवाही के दौरान ओशनगेट के एक पूर्व वैज्ञानिक निदेशक ने कहा कि विस्फोट से कुछ दिन पहले ही टाइटन पनडुब्बी में गोता लगाने के दौरान खराबी आ गई थी।  


पनडुब्बी हादसे की जांच अभी जारी
तटरक्षक बल द्वारा भविष्य में विस्फोट के बारे में अधिक जानकारी जारी करने की उम्मीद है। एजेंसी के एक प्रवक्ता ने बुधवार को कहा कि जांच अभी भी जारी है और इसके पूरा होने के बाद एक अंतिम रिपोर्ट जारी की जाएगी।



 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed