{"_id":"6afef559a996cf28f002b232","slug":"us-china-russia-heads-trump-putin-xi-jinping-first-trilateral-summit-peace-declaration-key-takeaways-explained-2026-11-19","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"एक्सप्लेनर: यूएन, एआई, ईंधन और व्यापार...ट्रंप-पुतिन-जिनपिंग की बैठक में किन मुद्दों पर हुई चर्चा, जानें सार","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
एक्सप्लेनर: यूएन, एआई, ईंधन और व्यापार...ट्रंप-पुतिन-जिनपिंग की बैठक में किन मुद्दों पर हुई चर्चा, जानें सार
Thu, 19 Nov 2026 06:40 PM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र
न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला
Published by: कीर्तिवर्धन मिश्र
Updated Thu, 19 Nov 2026 06:40 PM IST
सार
ट्रंप, पुतिन और जिनपिंग ने 90 मिनट की त्रिपक्षीय वार्ता के बाद जारी किया शांति का संयुक्त घोषणापत्र। परमाणु जोखिम, एआई और आईसीसी जैसे मुद्दों पर तीनों महाशक्तियों का क्या रहा रुख? पढ़ें विस्तृत रिपोर्ट।
विज्ञापन
रूस-चीन-अमेरिका के राष्ट्राध्यक्षों की बैठक।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें
चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग की मेजबानी में गुरुवार को दुनिया की तीन सबसे बड़ी परमाणु शक्ति वाले देशों की बैठक हुई। आधुनिक समय में अमेरिका, चीन और रूस की यह पहली त्रिपक्षीय बैठक रही। चीन के शेनझेन में एशिया-पैसिफिक इकोनॉमिक कोऑपरेशन (एपीईसी) सम्मेलन से इतर आयोजित बैठक के दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग के बीच अहम प्रमुख मुद्दों पर चर्चा हुई।
आइये पांच बिंदुओं में जानते हैं कि चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बैठक में किन-किन मुद्दों पर चर्चा की और इस बैठक का पूरा सार क्या रहा...
विज्ञापन
आइये पांच बिंदुओं में जानते हैं कि चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बैठक में किन-किन मुद्दों पर चर्चा की और इस बैठक का पूरा सार क्या रहा...
विज्ञापन
Trending Videos
1. परमाणु हथियार नियंत्रण और अप्रसार
- तीनों नेताओं ने परमाणु जोखिमों को कम करने और परमाणु अप्रसार पर लगातार बातचीत की प्रतिबद्धता जताई। हालांकि, इसके लिए कोई ठोस समझौते या पहले से मौजूद समझौते को आगे बढ़ाने की सहमति नहीं बन पाई।
- बैठक के बाद जारी संयुक्त घोषणापत्र में तीनों देशों के राष्ट्राध्यक्षों की तरफ से यह संकल्प दोहराया गया कि परमाणु युद्ध कभी जीता नहीं जा सकता और इसे कभी लड़ा नहीं जाना चाहिए।
- शी जिनपिंग ने परमाणु हथियारों को मानवता के सिर पर लटकती 'दामोक्लेस की तलवार' बताते हुए इनके पूरी तरह से खात्मे और इन पर प्रतिबंध की बात कही।
- दूसरी ओर ट्रंप ने अमेरिका, रूस और चीन के बीच एक नए और आधुनिक परमाणु अप्रसार समझौते की इच्छा जताई और दुनिया भर में, खासकर ईरान को परमाणु हथियार बनाने से रोकने के लिए सहयोग को जरूरी बताया।
विज्ञापन
2. यूक्रेन और ईरान के युद्ध
तीनों देशों की तरफ से जो साझा बयान जारी किया गया है, उसमें कहीं भी रूस-यूक्रेन और अमेरिका-ईरान के बीच जारी युद्ध का जिक्र नहीं मिलता। हालांकि, ट्रंप-शी की बैठक में यूक्रेन और ईरान दोनों संघर्षों की चर्चा की बात सामने आई।उधर रूस के राष्ट्रपति के प्रवक्ता दिमित्री पेस्कोव ने कहा कि यूक्रेन तीनों नेताओं की बैठक का मुख्य मुद्दा नहीं था। हालांकि, उन्होंने बैठक में यूक्रेन का जिक्र न होने से इनकार भी नहीं किया। दूसरी तरफ अमेरिका ने अब तक इस बैठक से जुड़ा आधिकारिक दस्तावेज जारी नहीं किया है।
यूक्रेन युद्ध: इस शिखर सम्मेलन में यूक्रेन या उसके पश्चिमी सहयोगियों की मौजूदगी के बिना ही युद्ध समाप्त करने को लेकर चर्चा हुई। ट्रंप ने कहा कि वे और अन्य पक्ष इस युद्ध का अंत देखना चाहते हैं, वहीं पुतिन ने भी क्षेत्रीय संघर्षों के समाधान के तहत यूक्रेन पर चर्चा का प्रस्ताव रखा।
ईरान संघर्ष: ट्रंप ने ईरान के साथ चल रहे युद्ध और इसके वैश्विक प्रभावों पर चर्चा की। इसके साथ ही उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि वे ईरान को किसी भी सूरत में परमाणु हथियार हासिल नहीं करने देंगे।
3. ऊर्जा और आर्थिक सुरक्षा
- तीनों देशों की ओर से जारी संयुक्त वक्तव्य में नेताओं ने वैश्विक ऊर्जा सुरक्षा पर चर्चा की और रिफाइन्ड पेट्रोलियम उत्पादों के उत्पादन और आपूर्ति को बढ़ाने की प्रतिबद्धता जताई।
- पुतिन ने वैश्विक और क्षेत्रीय स्तर पर खाद्य, ऊर्जा और आर्थिक सुरक्षा पर मिलकर काम करने की बात रखी।
4. अंतरराष्ट्रीय अपराध न्यायालय को चेताया
- संयुक्त बयान में तीनों देशों के बीच एक-दूसरे के अधिकारियों की कानूनी आजादी और स्वतंत्रता को बेहद अहम माना गया।
- तीनों नेताओं ने इस बात पर सहमति जताई कि अंतरराष्ट्रीय आपराधिक न्यायालय (आईसीसी) और इस जैसी अन्य संस्थाओं को अपने अधिकार क्षेत्र का दुरुपयोग नहीं करना चाहिए।
- यह बिंदु विशेष रूप से पुतिन के लिए काफी अहम माना गया, क्योंकि उनके खिलाफ आईसीसी की जांच जारी है। इसके अलावा ट्रंप समय-समय पर आईसीसी की आलोचना करते रहे हैं।
5. आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) और उच्च तकनीक
- अत्याधुनिक तकनीक और एआई की क्षमता और सुरक्षा जोखिमों पर भी बात हुई। नेताओं ने एआई को मानवीय नियंत्रण में रखने और इसके खतरों को प्रबंधित करने पर विचार किया।
- ट्रंप ने कहा कि वे इस तकनीक की विशाल क्षमता को नुकसान पहुंचाने वाले किसी भी वैश्विक नियमन के खिलाफ हैं, हालांकि इसके दुष्प्रभावों से सतर्क रहने की जरूरत है।
