फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   US, China remain vital engines of growth as global economic recovery 'hobbled', says IMF

आईएमएफ ने कहा: अमेरिका और चीन अब भी विकास के महत्वपूर्ण इंजन, लेकिन रफ्तार हुई कम 

Tue, 05 Oct 2021 08:30 PM IST
Amit Mandal पीटीआई, वाशिंगटन
पीटीआई, वाशिंगटन Published by: Amit Mandal Updated Tue, 05 Oct 2021 08:30 PM IST
सार

अगले हफ्ते वर्ल्ड इकोनॉमिक आउटलुक (डब्ल्यूईओ) जारी करने से पहले आईएमएफ की प्रबंध निदेशक क्रिस्टालिना जॉर्जीवा ने कहा कि उन्हें इस साल विकास दर में मामूली कमी की उम्मीद है।

विज्ञापन
US, China remain vital engines of growth as global economic recovery 'hobbled', says IMF
अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कोरोना महामारी चलते वैश्विक आर्थिक सुधार के पंगु बने रहने के बीच अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) ने मंगलवार को कहा कि अमेरिका और चीन विकास के महत्वपूर्ण इंजन बने हुए हैं, भले ही उनकी गति धीमी हो। अगले हफ्ते वर्ल्ड इकोनॉमिक आउटलुक (डब्ल्यूईओ) जारी करने से पहले आईएमएफ की प्रबंध निदेशक क्रिस्टालिना जॉर्जीवा ने कहा कि उन्हें अब इस साल विकास दर में मामूली कमी की उम्मीद है। डब्ल्यूईओ सदस्य देशों में वित्तीय विकास और नीतियों से जुड़ी रिपोर्ट है। 

विज्ञापन


जॉर्जीवा ने कहा कि हम एक वैश्विक स्थिति का सामना कर रहे हैं जो महामारी से बुरी तरह प्रभावित हुआ है। हम ठीक तरीके से आगे बढ़ने में असमर्थ हैं। यह जूते में पत्थरों के साथ चलने जैसा है। सबसे मुश्किल बाधा टीकाकरण विभाजन है। जॉर्जीवा ने कहा कि टीकों की बहुत कम पहुंच वाले देशों में लोग बिना टीके के रहने को मजबूर हैं।   
विज्ञापन


अगले सप्ताह आईएमएफ और विश्व बैंक की वार्षिक बैठक से पहले अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि देश प्रतिक्रिया देने की अपनी क्षमता में गहराई से विभाजित रहते हैं। लेकिन हम लोगों के लिए मजबूत सुधार कर सकते हैं। हम मिलकर काम करके ही ऐसा कर सकते हैं। बोकोनी यूनिवर्सिटी और टी 20 नेशनल में अपने भाषण में जॉर्जीवा ने कहा, लेकिन एक संतुलित वैश्विक सुधार के लिए जोखिम और बाधाएं और भी स्पष्ट हो गई हैं। हमारे जूते में पत्थर अधिक दर्दनाक हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि अमेरिका और चीन अब भी विकास के महत्वपूर्ण इंजन बने हुए हैं, हालांकि इसकी गति कम है। कुछ और उन्नत व उभरती अर्थव्यवस्थाएं भी गति हासिल कर रही हैं जिसमें इटली और यूरोप शामिल है। इसके उलट कुछ देशों में वृद्धि बुरी तरह प्रभावित होती जा रही है, खास तौर पर गरीब देशों में वैक्सीन की कमी, नीतियों में कमियां से हालात बिगड़ रहे हैं।  
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed