{"_id":"6614aa7adfa9958fbd0f51ab","slug":"us-china-relations-finance-minister-discussion-with-chinese-authorities-2024-04-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"US-China: नौकरियों के खतरे पर चीन से नीतियां बदलने का दबाव बनाएगा अमेरिका, वित्त मंत्री येलेन ने कही यह बात","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
US-China: नौकरियों के खतरे पर चीन से नीतियां बदलने का दबाव बनाएगा अमेरिका, वित्त मंत्री येलेन ने कही यह बात
Tue, 09 Apr 2024 08:09 AM IST
यशोधन शर्मा
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बीजिंग
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बीजिंग
Published by: यशोधन शर्मा
Updated Tue, 09 Apr 2024 08:09 AM IST
सार
अमीर देशों को यह डर सता रहा है कि चीन के सस्ते उत्पादों के निर्यात से उनके देश के कारखानों पर असर पड़ेगा। येलेन ने इलेक्ट्रिक वाहनों और उनकी बैटरी तथा सौर ऊर्जा उपकरण के विनिर्माण का जिक्र भी किया। ये ऐसे क्षेत्र हैं, जिन्हें अमेरिकी प्रशासन घरेलू स्तर पर बढ़ावा देने की कोशिश कर रहा है।
विज्ञापन
अमेरिकी वित्त मंत्री जेनेट येलेन।
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अमेरिकी वित्त मंत्री जेनेट येलेन ने सोमवार को कहा कि बाइडन प्रशासन अमेरिका में नौकरियों को खतरा पैदा करने वाली एक औद्योगिक नीति को बदलने के लिए चीन पर दबाव बनाएगा। उनका यह बयान चीनी अधिकारियों के साथ 4 दिनी बातचीत के खत्म होने के बाद आया है।
विज्ञापन
राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़े मुद्दों पर चीनी अफसरों से हुई चर्चा
वित्त मंत्री जेनेट येलेन ने रूस को यूक्रेन जंग में चीनी कंपनियों द्वारा सहयोग पहुंचाने से जुड़ी अमेरिकी चिंताओं व राष्ट्रीय सुरक्षा पर भी चर्चा की। येलेन की यात्रा के केंद्र में मुख्य विषय औद्योगिक नीति और चीन के विनिर्माण की अत्यधिक क्षमता से संबंधित मुद्दा था।
विज्ञापन
अमीर देशों को यह डर सता रहा है कि चीन के सस्ते उत्पादों के निर्यात से उनके देश के कारखानों पर असर पड़ेगा। येलेन ने इलेक्ट्रिक वाहनों और उनकी बैटरी तथा सौर ऊर्जा उपकरण के विनिर्माण का जिक्र भी किया। ये ऐसे क्षेत्र हैं, जिन्हें अमेरिकी प्रशासन घरेलू स्तर पर बढ़ावा देने की कोशिश कर रहा है। हालांकि, इन क्षेत्रों में चीन सरकार द्वारा दी जा रही सब्सिडी ने उत्पाद का तीव्र विस्तार किया है। अमेरिकी वित्त मंत्री ने कहा, चीन आज जो कदम उठा रहा है वह उत्पादों के वैश्विक मूल्य में बदलाव ला सकता है। एजेंसी
विज्ञापन
विदेशी कंपनियों की व्यवहार्यता पर उठेंगे सवाल
अमेरिकी वित्त मंत्री जेनेट येलेन ने कहा, जब वैश्विक बाजार सस्ते चीनी उत्पादों से अटा पड़ा होगा, तब अमेरिकी व अन्य विदेशी कंपनियों की व्यवहार्यता पर सवाल उठेंगे। उन्होंने कहा, हमारा इरादा इन वार्ताओं के दौरान चीनी नीति में बदलाव की जरूरत को रेखांकित करना है। उन्होंने कई चीनी अफसरों से मुलाकात की।