{"_id":"6071f6d48ebc3ee65332aa43","slug":"us-china-news-white-house-says-chinese-activities-in-taiwan-and-south-sea-are-serious-matter","type":"story","status":"publish","title_hn":"चीन पर अमेरिका का धैर्य: व्हाइट हाउस ने कहा- ताइवान व दक्षिण सागर में चीनी गतिविधियां चिंताजनक","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
चीन पर अमेरिका का धैर्य: व्हाइट हाउस ने कहा- ताइवान व दक्षिण सागर में चीनी गतिविधियां चिंताजनक
Sun, 11 Apr 2021 12:34 AM IST
देव कश्यप
एजेंसी, वाशिंगटन
एजेंसी, वाशिंगटन
Published by: देव कश्यप
Updated Sun, 11 Apr 2021 12:34 AM IST
सार
- प्रेस सचिव जेन साकी ने कहा कि चीन से रिश्ते कड़ी प्रतिस्पर्धा पर आधारित हैं
- साकी ने कहा हमने ताइवान की खाड़ी में चीनी ‘पीआरसी’ सेना की अस्थिरता पैदा करने वाली चिंताजनक गतिविधियां बढ़ती देखी हैं
- पेंटागन ने कहा कि वह दक्षिण चीन सागर में चीन की सैन्य गतिविधियों को लेकर चिंतित है
विज्ञापन
White House Spokesperson Jen Psaki
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अमेरिका और चीन के रिश्ते लगातार बिगड़ते जा रहे हैं। इसी बीच व्हाइट हाउस ने कहा कि बाइडन प्रशासन चीन के प्रति बड़े धैर्य के साथ आगे बढ़ रहा है और उसे कोई जल्दबाजी नहीं है। प्रेस सचिव जेन साकी ने कहा कि चीन से रिश्ते कड़ी प्रतिस्पर्धा पर आधारित हैं। उन्होंने कहा, हमने निजी और सार्वजनिक तौर पर ताइवान में चीन की आक्रामकता को लेकर अपनी बढ़ती चिंताएं जताई हैं, जहां वह लोकतंत्र को खत्म करने के लिए बलपूर्वक कार्रवाई कर रहा है।
विज्ञापन
व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव ने कहा, हमने ताइवान की खाड़ी में चीनी ‘पीआरसी’ सेना की अस्थिरता पैदा करने वाली चिंताजनक गतिविधियां बढ़ती देखी हैं। इसलिए हम धैर्य के साथ इस तरफ आगे बढ़ रहे हैं, हम जल्दबाजी में नहीं हैं।
विज्ञापन
हम अपने देश में स्थितियों को मजबूत करने, अपने कार्यबल को बेहतर सहयोग देने और यह सुनिश्चित करने पर काम कर रहे हैं कि हम ताकत के साथ संबंधों को आगे बढ़ाएं। उधर, अमेरिकी रक्षा मत्रालय (पेंटागन) ने कहा कि वह दक्षिण चीन सागर में चीन की सैन्य गतिविधियों को लेकर चिंतित है। पेंटागन प्रवक्ता जॉन किर्बी ने कहा, अमेरिका अपने सहयोगियों के साथ खड़ा है।
विज्ञापन
नई नीति : ताइवान से अमेरिकी रिश्तों को देंगे बढ़ावा
अमेरिकी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता नेड प्राइस ने चीनी विरोध के बावजूद ताइवानी समकक्षों के साथ रिश्ते बढ़ाने वाली नई नीतियों का एलान किया है। अमेरिका ने इसके लिए नए दिशानिर्देश जारी किए हैं। ये दिशानिर्देश पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा हस्ताक्षर किए गए कानून के तहत जारी किए गए हैं। इनके तहत अमेरिका हर सूरत में ताइवान के राजनयिकों के साथ सुरक्षा पर खुलकर सलाह देने की भूमिका निभाएगा।