फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Us China latest update, china stunned by the alliance of eight countries with America, said - all together can not stop us

अमेरिका के साथ आठ देशों के गठबंधन से तिलमिलाया चीन, कहा- सभी मिलकर भी नहीं रोक पाएंगे हमें

Sun, 07 Jun 2020 06:28 AM IST
संजीव कुमार झा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: संजीव कुमार झा Updated Sun, 07 Jun 2020 06:28 AM IST
सार

  • अमेरिका ने चीन के खिलाफ किया इंटर पार्लियामेंटरी अलायंस ऑन चाइना(आईपैक) नाम से गठबंधन
  • चीन ने तिलमिलाते हुए कहा है कि हालात पहले जैसे नहीं रहे, सभी मिलकर भी नहीं रोक पाएंगे
  • चीन ने कहा, हमें 1990 वाला देश समझना दुनिया की गलती होगी

विज्ञापन
Us China latest update, china stunned by the alliance of eight countries with America, said - all together can not stop us
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग - फोटो : फाइल

विस्तार

दक्षिण सागर, हांगकांग मुद्दा और अब कोरोना वायरस को लेकर चीन के खिलाफ दुनियाभर में मोर्चाबंदी तेज हो गई है। इसी क्रम में अमेरिका के साथ आठ देशों ने चीन के खिलाफ शुक्रवार को इंटर पार्लियामेंटरी अलायंस ऑन चाइना(आईपैक) नाम से गठबंधन बनाया है। उधर, चौतरफ घिरे चीन ने तिलमिलाते हुए कहा है कि हालात पहले जैसे नहीं रहे, दुनिया ऐसा न सोचे कि सब मिलकर उसे रोक लेंगे। इस बीच भारत के साथ लद्दाख में जारी सीमा विवाद पर भी दुनिया की नजर है।

विज्ञापन


अमेरिकी सीनेटर मार्को रूबियो के नेतृत्व में आईपैक का गठन हुआ। इस गठबंधन में अमेरिका समेत जर्मनी, ब्रिटेन, जापान, ऑस्ट्रेलिया, कनाडा, स्वीडन, नॉर्वे और यूरोप के कुल 20 संसद सदस्य शामिल हैं। सभी चीन को वैश्विक चुनौती के तौर पर देख रहे हैं और व्यापार, सुरक्षा और मानवाधिकार के लिए बड़ा खतरा मान रहे हैं।
विज्ञापन


ये गठबंधन चीन की हर हरकत का माकूल जवाब देने की रणनीति पर काम करेगा और संप्रभुता की आड़ में ड्रैगन की मनमानी को नाकाम करेगा। उधर चीन की सरकारी मीडिया ने इस तरह के गठबंधन को व्यर्थ की कोशिश करार दिया है। चीन ने कहा, हमें 1990 वाला देश समझना दुनिया की गलती होगी। हालात अब पहले जैसे नहीं हैं, 21वीं सदी में हमारे खिलाफ खड़े होना मुश्किल होगा। चीन ने डराने के लिहाज से कहा, ऐसे किसी भी प्रयास के अंजाम भुगतने पड़ेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed