फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   US charges Indian National Nikhil Gupta in plot to kill Sikh separatist Gurpatwant Singh Pannun in New York

US: भारतीय नागरिक निखिल गुप्ता के खिलाफ अमेरिका में मुकदमा शुरू, आतंकी पन्नू की हत्या की साजिश रचने का आरोप

Wed, 29 Nov 2023 11:50 PM IST
गुलाम अहमद वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क Published by: गुलाम अहमद Updated Wed, 29 Nov 2023 11:50 PM IST
सार

न्यूयॉर्क के दक्षिणी जिले के अमेरिकी अटॉर्नी मैथ्यू जी ऑलसेन के मुताबिक भारतीय नागरिक निखिल गुप्ता पर हत्या के लिए किराये पर हमलावर तय करने और पैसे लेकर हत्या की साजिश रचने का आरोप है। दोनों ही मामलों में अधिकतम 10-10 साल कैद की सजा का प्रावधान है।

विज्ञापन
US charges Indian National Nikhil Gupta in plot to kill Sikh separatist Gurpatwant Singh Pannun in New York
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : US flag

विस्तार

अमेरिकी धरती पर खालिस्तानी आतंकवादी गुरपतवंत सिंह पन्नू की हत्या की कथित साजिश रचने के आरोप में न्यूयॉर्क के दक्षिणी जिले की जिला अदालत में भारतीय नागरिक निखिल गुप्ता के खिलाफ मुकदमा दायर किया गया है। हालांकि, अमेरिका के सरकारी वकीलों द्वारा दायर किए गए अभियोग में पन्नू के नाम के बजाय भारतीय मूल के एक अमेरिकी नागरिक का जिक्र है। पन्नू के पास अमेरिका और कनाडा दोनों दोनों की नागरिकता है।

विज्ञापन


न्यूयॉर्क के दक्षिणी जिले के अमेरिकी अटॉर्नी मैथ्यू जी ऑलसेन के मुताबिक भारतीय नागरिक 52 वर्षीय निखिल गुप्ता पर हत्या के लिए किराये पर हमलावर तय करने और पैसे लेकर हत्या की साजिश रचने का आरोप है। दोनों ही मामलों में अधिकतम 10-10 साल कैद की सजा का प्रावधान है।
विज्ञापन


अमेरिकी अधिकारियों का आरोप है कि गुप्ता ने न्यूयॉर्क में रह रहे एक अमेरिकी नागरिक की हत्या के लिए एक लाख डॉलर में हत्यारा तय किया था। 19 जून 2023 को या उसके आसपास गुप्ता ने अपने एक सहयोगी की मदद से एक व्यक्ति का इंतजाम किया। इसने बतौर एडवांस हमलावर को 15 हजार डॉलर नकद पहुंचाए थे। अभियोग में पन्नू का नाम नहीं है, लेकिन फाइनेंशियल टाइम्स ने अज्ञात स्रोतों का हवाला देते हुए पिछले हफ्ते रिपोर्ट दी थी कि अमेरिकी अधिकारियों ने प्रतिबंधित सिख फॉर जस्टिस के गुरपतवंत सिंह पन्नू की हत्या की साजिश को विफल किया था। इस मामले में भारत सरकार से अपनी चिंताएं साझा की थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


न्यूयॉर्क दक्षिणी जिले के अटॉर्नी डेमियन विलियम्स ने कहा कि आरोप है कि प्रतिवादी ने न्यूयॉर्क शहर में रहने वाले भारतीय मूल के एक अमेरिकी नागरिक की हत्या की साजिश रची। इस अमेरिकी नागरिक ने भारत में एक जातीय धार्मिक अल्पसंख्यक समूह, सिखों के लिए एक संप्रभु राज्य की स्थापना की वकालत की है। अमेरिका ने यह भी आरोप लगाया कि मई 2023 में एक व्यक्ति ने निखिल गुप्ता को अमेरिका में उक्त भारतवंशी अमेरिकी नागरिक की हत्या की साजिश रचने का काम सौंपा था। चेक अधिकारियों ने अमेरिका और चेक गणराज्य के बीच द्विपक्षीय प्रत्यर्पण संधि के तहत 30 जून 2023 को निखिल गुप्ता को गिरफ्तार कर हिरासत में लिया था। हालांकि अभी यह स्पष्ट नहीं है कि गुप्ता को अमेरिका में कब प्रत्यर्पित किया जाएगा।

आतंकी पन्नू मामले की जांच के लिए भारत ने बनाई उच्चस्तरीय कमेटी 
खालिस्तानी आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू की कथित हत्या की साजिश पर अमेरिका की चिंता के मद्देनजर भारत ने उच्चस्तरीय जांच कमेटी का गठन किया है। विदेश मंत्रालय ने बयान जारी कर इसकी जानकारी दी। मंत्रालय के मुताबिक, भारत इस संदर्भ में कमेटी के निष्कर्षों के आधार पर जरूरी कार्रवाई करेगा। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने कहा, भारत-अमेरिका सुरक्षा सहयोग पर हालिया चर्चा के दौरान अमेरिका ने संगठित अपराधियों, बंदूक चलाने वालों, आतंकवादियों और अन्य लोगों के बीच सांठगांठ से जुड़े खुफिया इनपुट साझा किए थे। भारत इसे गंभीरता से लेता है। हालांकि, अमेरिका ने इस मामले में अब तक एक बार भी सार्वजनिक टिप्पणी नहीं की है। भारत ने भी आतंकी पन्नू की कथित हत्या की साजिश मामले में अमेरिका से मिली चेतावनी की पुष्टि नहीं की है।  


जानें क्या है मामला
ब्रिटेन के एक दैनिक अखबार ने एक रिपोर्ट में कहा कि अमेरिका ने खालिस्तानी आतंकवादी पन्नू की हत्या को साजिश को नाकाम किया था। अखबार के मुताबिक, अमेरिकी सरकार ने इस साजिश में शामिल होने का आरोप भारत पर लगाया। इसके साथ ही भारत के लिए चेतावनी भी जारी की। हालांकि, रिपोर्ट में यह नहीं बताया गया कि यह मामला कब का है। अखबार की रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिका ने भारत को राजनयिक चेतावनी दी थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed