फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   US Campus student Assault 32 year accused extradited from France pleads guilty in 2013 case punishment in Oct

US Campus Assault: 32 साल का आरोपी फ्रांस से प्रत्यर्पित, 12 साल बाद कबूला छात्रा का उत्पीड़न; अक्तूबर में सजा

Fri, 18 Jul 2025 01:09 AM IST
शुभम कुमार वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन Published by: शुभम कुमार Updated Fri, 18 Jul 2025 01:09 AM IST
सार

2013 में पेनसिल्वेनिया की छात्रा से दुष्कर्म कर अमेरिका से भागा इयान क्लियरी आखिरकार कानून के शिकंजे में आ गया। वर्षों तक फरार रहने के बाद उसे 2024 में फ्रांस के मेट्ज शहर से गिरफ्तार कर अमेरिका प्रत्यर्पित किया गया। इसके बाद आरोपी ने कोर्ट में पेश होकर उसने अपना जुर्म कबूल लिया। फ्रांस से लौटे आरोपी की अदालत में पेशी ने न्याय के लिए 12 साल से लड़ रही पीड़िता को राहत दी है।

विज्ञापन
US Campus student Assault 32 year accused extradited from France pleads guilty in 2013 case punishment in Oct
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : एएनआई

विस्तार

अमेरिका के पेनसिल्वेनिया राज्य में पढ़ाई के दौरान एक छात्रा से यौन शोषण के आरोपी इयान क्लियरी (32) ने आखिरकार अपना जुर्म कबूल कर लिया है। आरोपी को कुछ महीने पहले फ्रांस से अमेरिका लाया गया था, जहां वह 2013 की घटना के बाद भाग गया था। मामले में पीड़िता शैनन कीलर ने बताया कि 2013 में जब वह गेटीसबर्ग कॉलेज में पहली वर्ष की छात्रा थीं तब इयान क्लियरी उसके हॉस्टल के कमरे में घुस आया और उसका यौन शोषण किया। क्लियरी कॉलेज में तीसरे वर्ष का छात्र था।

विज्ञापन

 
फेसबुक से मिले मैसेज के चलते केस ने पकड़ी रफ्तार

पीड़िता ने उसी समय पुलिस को सूचना दी, लेकिन मामला आगे नहीं बढ़ा। इसके बाद 2021 में अचानक उसे आरोपी की फेसबुक आईडी से एक मैसेज मिला कि तो मैंने तुम्हारे साथ दुष्कर्म किया। यह देख वह फिर से न्याय के लिए सक्रिय हुई। शैनन कीलर ने बताया कि वह पिछले 12 वर्षों से न्याय के लिए लड़ रही थीं, लेकिन प्रशासन और कानून की सुस्ती के कारण आरोपी पर कार्रवाई नहीं हो सकी। एक मीडिया एजेंसी की 2021 में छपी एक रिपोर्ट के बाद इस मामले ने फिर से जोर पकड़ा।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें:- Donald Trump Health: ट्रंप के पैरों में सूजन और हाथों पर चोट के निशान, व्हाइट हाउस ने कहा- घबराने की बात नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन

कोर्ट के सामने आरोपी का सवाल-जवाब
गुरुवार को क्लियरी पहली बार कोर्ट में पीड़िता के सामने पेश हुआ। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार आरोपी को सामने पाकर शैनन ने अपने पति का हाथ पकड़कर पूरे वक्त कोर्ट में खुद को संभाले रखा। क्लियरी हथकड़ी में था और जज के सवालों के सीधे और छोटे जवाब देता रहा। बता दें कि क्लियरी को अप्रैल 2024 में फ्रांस के मेट्ज शहर में कुछ छोटे आरोपों में गिरफ्तार किया गया था। वहीं से उसे अमेरिका लाया गया। उसके वकील ने कोर्ट में बताया कि क्लियरी को मानसिक स्वास्थ्य की समस्याएं हैं और 2019 में जब उसने वह फेसबुक मैसेज भेजा था, तब वह अस्पताल में भर्ती था।



कोर्ट ने 20 अक्तूबर को तय की सजा की तारीख
मामले में कोर्ट ने सजा की तारीख 20 अक्तूबर तय की है। अभियोजन और बचाव पक्ष ने 4 से 8 साल की जेल की सिफारिश की है, लेकिन अंतिम फैसला जज केविन हैस लेंगे। यह मामला दूसरे दर्जे के यौन शोषण का है, जिसकी अधिकतम सजा 10 साल हो सकती है। 

ये भी पढ़ें:- Israel Politics: PM नेतन्याहू की सरकार से दो दलों ने समर्थन वापस लिया, सत्तारूढ़ गठबंधन के पास अब केवल 50 सीट

कौन है आरोपी क्लियरी?
गौरतलब है कि इयान क्लियरी कैलिफोर्निया के साराटोगा में पला-बढ़ा। गेटीसबर्ग कॉलेज छोड़ने के बाद उसने वहीं से पढ़ाई पूरी की, टेस्ला कंपनी में काम किया और फिर विदेश चला गया। वहां वह मध्ययुगीन काल की कहानियां लिखता था, जैसा कि उसकी ऑनलाइन पोस्ट से पता चलता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed