{"_id":"62e053f34f5910774f2406bf","slug":"us-california-forest-fire-under-control","type":"story","status":"publish","title_hn":"Forest Fire: कैलिफोर्निया के जंगल में लगी आग कुछ हद तक काबू, हेलीकॉप्टरों के जरिये डाला गया पानी","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Forest Fire: कैलिफोर्निया के जंगल में लगी आग कुछ हद तक काबू, हेलीकॉप्टरों के जरिये डाला गया पानी
Wed, 27 Jul 2022 02:22 AM IST
Jeet Kumar
एजेंसी, जर्सीडाल।
एजेंसी, जर्सीडाल।
Published by: Jeet Kumar
Updated Wed, 27 Jul 2022 02:22 AM IST
सार
अधिकारियों ने बताया कि डलास में 300 यार्ड में फैले घास के खुले मैदान में आग लगने से कम से कम 20 मकान तबाह हो गए।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : PTI
विस्तार
कैलिफोर्निया में योसेमिट नेशनल पार्क के पास जंगल में लगी आग पर कुछ हद तक काबू पा लिया गया है। इसमें अभी तक 55 मकान तथा अन्य इमारतें जलकर खाक हो चुकी हैं। आग के कारण हजारों लोगों को अपने घर छोड़ने पड़े हैं। अभी किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।
विज्ञापन
कैलिफोर्निया के वानिकी एवं अग्नि सुरक्षा विभाग के अनुसार, हेलीकॉप्टरों के जरिये आग पर 3,00,000 गैलन पानी डाला गया। दमकल कर्मी भी आग पर काबू पाने के लिए अभी भी लगातार प्रयास कर रहे हैं। अधिकारियों ने बताया कि डलास में 300 यार्ड में फैले घास के खुले मैदान में आग लगने से कम से कम 20 मकान तबाह हो गए।
विज्ञापन
‘बाल्च स्प्रिंग्स फायर मार्शल’ सीन डेविस ने बताया कि खुले मैदान में घास काटने की मशीन के इस्तेमाल के दौरान उसके ब्लेड से एक चिंगारी निकलने से आग लग गई। आग तेजी से फैली कि इस पर काबू पाने से पहले ही 14 से 20 मकान इसकी चपेट में आ गए।
विज्ञापन