{"_id":"5e0fae228ebc3e879937c772","slug":"us-bans-cuba-defense-chief-general-leopoldo-cintra-fr-as","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमेरिका ने क्यूबा के रक्षा प्रमुख फ्रियास पर लगाया प्रतिबंध","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
अमेरिका ने क्यूबा के रक्षा प्रमुख फ्रियास पर लगाया प्रतिबंध
Sat, 04 Jan 2020 02:42 AM IST
आसिम खान
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Published by: आसिम खान
Updated Sat, 04 Jan 2020 02:42 AM IST
विज्ञापन
क्यूबा के रक्षा प्रमुख जनरल फ्रियास (फाइल फोटो)
- फोटो : Twitter
अमेरिका ने क्यूबा के रक्षा प्रमुख जनरल लियोपोल्डो सिंट्रा फ्रियास पर प्रतिबंध लगा दिया है। इस प्रतिबंध के बाद फ्रियास और उनके दोनों बच्चे अमेरिका में प्रवेश नहीं कर सकेंगे। अमेरिकी विदेश मंत्रालय का कहना है कि जनरल फ्रियास ने वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो के शासन का समर्थन करके मानवाधिकारों का उल्लंघन किया है।
विज्ञापन
विदेश मंत्री माइक पोम्पियो ने कहा, रिवोल्यूशनरी आर्म्ड फोर्सेज ऑफ क्यूबा (एमआईएनएफएआर) के प्रमुख जनरल फ्रियास राष्ट्रपति मादुरो की वामपंथी सरकार को अपदस्थ करने की कार्रवाई में रोड़ा अटकाने के जिम्मेदार हैं।
विज्ञापन
एमआईएनएफएआर वेनेजुएला में व्यापक स्तर पर मानवाधिकार के उल्लंघन में शामिल है, जिसमें मादुरो के खिलाफ बोलने वाले वेनेजुएला के लोगों के साथ क्रूरता, अमानवीय बर्ताव, दंड और उत्पीड़न शामिल है। लोगों को डरा-धमकाकर वेनेजुएला में लोकतंत्र को तबाह करना एमआईएनएफएआर और क्यूबा सरकार का लक्ष्य है।
विज्ञापन