{"_id":"68326ae68e46eefcb703a617","slug":"us-baloch-congress-letter-to-pm-modi-diplomatic-support-for-balochistan-2025-05-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"US: बलोच-अमेरिकी कांग्रेस ने प्रधानमंत्री मोदी को लिखा पत्र, बलूचिस्तान को कूटनीतिक समर्थन देने का किया आग्रह","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
US: बलोच-अमेरिकी कांग्रेस ने प्रधानमंत्री मोदी को लिखा पत्र, बलूचिस्तान को कूटनीतिक समर्थन देने का किया आग्रह
Sun, 25 May 2025 06:27 AM IST
निर्मल कांत
एजेंसी, वाशिंगटन।
एजेंसी, वाशिंगटन।
Published by: निर्मल कांत
Updated Sun, 25 May 2025 06:27 AM IST
सार
US: बलोच-अमेरिकी कांग्रेस ने पीएम मोदी को पत्र लिखकर बलूचिस्तान को पाकिस्तान के उत्पीड़न से बचाने के लिए भारत से नैतिक, राजनीतिक और कूटनीतिक समर्थन मांगा है। बलूच नेता तारा चंद ने चेताया कि चीन की मौजूदगी से बलूचिस्तान में खतरा और बढ़ गया है, ऐसे में भारत का समर्थन बेहद जरूरी है।
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
- फोटो : अमर उजाला डिजिटल (फाइल)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बलोच-अमेरिकी कांग्रेस ने पाकिस्तान के उत्पीड़न से तंग आकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर बलोचों को भारत के नैतिक, राजनीतिक और कूटनीतिक समर्थन के लिए अनुरोध किया है। संगठन के अध्यक्ष और बलूचिस्तान सरकार में पूर्व कैबिनेट मंत्री तारा चंद बलोच ने पीएम मोदी को लिखा, पाकिस्तानी प्रभुत्व के खिलाफ बलोचों का राष्ट्रीय प्रतिरोध आवश्यक है और ऐसे में भारत का समर्थन मिलना बेहद जरूरी है।
यह अपील बलोच अमेरिकी कांग्रेस की ओर से भेजे गए दो औपचारिक पत्रों के माध्यम से की गई, जो सीधे दिल्ली में प्रधानमंत्री कार्यालय को संबोधित थे। अपने पत्र में चंद ने बलूचिस्तान मुद्दे पर भारतीय नेतृत्व द्वारा दिए गए ध्यान के प्रति प्रशंसा जताई।
ये भी पढ़ें: Pakistan: सिंध में नहर का विरोध, राष्ट्रपति जरदारी की बेटी के काफिले पर लाठी-डंडों से हमला; सामने आया वीडियो
चीनी भागीदारी बड़ा खतरा
पत्र में दावा किया गया कि एक जिहादी सेना द्वारा शासित पाकिस्तान हजारों बलोच देशवासियों के लापता होने, यातना, मृत्यु और विस्थापन के लिए जिम्मेदार है। उन्होंने बताया कि बलूचिस्तान में एक औपनिवेशिक ताकत के रूप में चीन की भागीदारी एक अतिरिक्त भू-राजनीतिक खतरा प्रस्तुत करती है।
संबंधित वीडियो-

I have written a letter to Prime Minister Modi which is attached in the tweet. 📢 Urging @narendramodi to lend meaningful support for a free #Balochistan! The Baloch people face oppression and genocide under Pakistan's regime. A free Balochistan would be a blessing for… pic.twitter.com/UnNJJk1dRd
विज्ञापन विज्ञापन— Dr. Tara Chand (@drtchand) May 23, 2025
ये भी पढ़ें: Pakistan: सिंध में नहर का विरोध, राष्ट्रपति जरदारी की बेटी के काफिले पर लाठी-डंडों से हमला; सामने आया वीडियो
चीनी भागीदारी बड़ा खतरा
पत्र में दावा किया गया कि एक जिहादी सेना द्वारा शासित पाकिस्तान हजारों बलोच देशवासियों के लापता होने, यातना, मृत्यु और विस्थापन के लिए जिम्मेदार है। उन्होंने बताया कि बलूचिस्तान में एक औपनिवेशिक ताकत के रूप में चीन की भागीदारी एक अतिरिक्त भू-राजनीतिक खतरा प्रस्तुत करती है।
संबंधित वीडियो-
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन