{"_id":"63924f46165fa619b04fc8c3","slug":"us-attorney-general-filed-a-case-against-the-chinese-social-media-app-tiktok","type":"story","status":"publish","title_hn":"Tiktok: इंडियाना में सुरक्षा चिंता के चलते टिकटॉक पर केस, बच्चों को गुमराह करने का आरोप","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Tiktok: इंडियाना में सुरक्षा चिंता के चलते टिकटॉक पर केस, बच्चों को गुमराह करने का आरोप
Fri, 09 Dec 2022 02:25 AM IST
वीरेंद्र शर्मा
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
Published by: वीरेंद्र शर्मा
Updated Fri, 09 Dec 2022 02:25 AM IST
सार
रोकिता की एक अलग शिकायत में तर्क दिया कि एप में यूजरों की संवेदनशील और निजी जानकारी है, लेकिन टिकटॉक उपभोक्ताओं को धोखा देता है और कहता है कि जानकारी सुरक्षित है।
विज्ञापन
टिकटॉक
- फोटो : ani
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अमेरिकी राज्य इंडियाना के अटॉर्नी जनरल ने चीनी सोशल मीडिया एप टिकटॉक पर मुकदमा दायर किया है। मुकदमे में दावा किया गया कि टिकटॉक आपत्तिजनक सामग्री के स्तर और सुरक्षा के बारे में अपने यूजरों, विशेष रूप से बच्चों को गुमराह करता है। रिपब्लिकन अटॉर्नी जनरल टॉड रोकिता ने दावा किया कि वीडियो एप का कहना है कि यह 13 साल और उससे अधिक उम्र के यूजरों के लिए सुरक्षित है, लेकिन इस पर युवा यूजरों के लिए आपत्तिजनक सामग्री 24 घंटे उपलब्ध रहती है, जो कि अमेरिकी उपभोक्ताओं से अरबों डॉलर कमाने की टिकटॉक की कोशिश है।
रोकिता की एक अलग शिकायत में तर्क दिया कि एप में यूजरों की संवेदनशील और निजी जानकारी है, लेकिन टिकटॉक उपभोक्ताओं को धोखा देता है और कहता है कि जानकारी सुरक्षित है। रोकिता ने कहा, कंपनी उपभोक्ताओं को अपनी सामग्री की आयु-उपयुक्तता और उपयोगकर्ताओं पर एकत्र किए गए डाटा की असुरक्षा के बारे में कतई सच्चाई नहीं बताती है। टिकटॉक का स्वामित्व एक चीनी कंपनी बाइटडांस के पास है। कंपनी ने 2020 में अपना मुख्यालय सिंगापुर में स्थानांतरित कर दिया था।