{"_id":"657a57c1de42de0c950c37d7","slug":"us-attacked-on-hamas-officials-in-fourth-round-of-sanctions-2023-12-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"US Action on Hamas: हमास के आठ लोगों पर प्रतिबंध, फंडिग को खत्म करना लक्ष्य; युद्ध के बीच अमेरिका का चौथा वार","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
US Action on Hamas: हमास के आठ लोगों पर प्रतिबंध, फंडिग को खत्म करना लक्ष्य; युद्ध के बीच अमेरिका का चौथा वार
Thu, 14 Dec 2023 06:47 AM IST
जलज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
Published by: जलज मिश्रा
Updated Thu, 14 Dec 2023 06:47 AM IST
सार
अमेरिकी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता मैथ्यू मिलर ने बताया कि सात अक्तूबर के बाद से यह चौथी बार है, जब अमेरिका ने हमास की कमर तोड़ने के लिए प्रतिबंध लगाए हैं। अमेरिका हमास की आंतकी गतिविधियों को रोकने के निरतंर प्रयास कर रहा है।
विज्ञापन
मैथ्यू मिलर, प्रवक्ता, अमेरिकी विदेश विभाग।
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इस्राइल और हमास के बीच जारी युद्ध के बीच अमेरिका ने हमास के खिलाफ कठोर कार्रवाई है, जिससे माना जा रहा है कि आर्थिक और वैश्विक स्तर पर हमास की कमर टूट सकती है। अमेरिका के विदेश विभाग ने बुधवार को हमास के आठ अधिकारियों और मददगारों पर प्रतिबंध लगा दिया है। इस प्रतिबंध का लक्ष्य आंतकी संगठन हमास को फंडिग करने वाले नेटवर्क को खत्म करना है।
ब्रिटेन सहित अन्य देशों के साथ प्रतिबंध के लिए चर्चा जारी
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिकी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता मैथ्यू मिलर ने बताया कि सात अक्तूबर के बाद से यह चौथी बार है, जब अमेरिका ने हमास की कमर तोड़ने के लिए प्रतिबंध लगाए हैं। अमेरिका हमास की आंतकी गतिविधियों को रोकने के निरतंर प्रयास कर रहा है। हमास पर प्रतिबंध लगाने में ब्रिटेन सहित अन्य सहयोगियों के साथ भी चर्चा की जा रही है। अमेरिका यूके सहित अन्य सहयोगियों के साथ हमास की फंडिंग रोकने के लिए प्रतिबद्ध है। बता दें, इससे पहले ब्रिटेन और अमेरिका ने हमास से जुड़े व्यक्तियों के ऊपर तीसरा प्रतिबंध लगाया था। मिलर ने आगे बताया कि हमने हमास के महत्वपूर्ण लोगों के साथ-साथ उन माध्यमों की भी खोज की है, जिसके जरिए ईरान फलस्तीनी इस्लामिक जिहाद और हमास का समर्थन कर रहा है और उन्हें फंड कर रहा है।
पहले भी कर चुका है कार्रवाई
इससे पहले प्रतिबंध लगाने के बाद अमेरिकी ट्रेजरी के उप सचिव वैली एडेइमो ने कहा था कि वॉशिंगटन हमास के वित्तपोषण को खत्म करने के लिए प्रतिबद्ध है और आगे की कार्रवाई करने में संकोच नहीं करेगा। उन्होंने कहा था कि आज की कार्रवाई हमारे वैश्विक भागीदारों के साथ काम करके हमास के वित्तपोषण नेटवर्क को खत्म करने की अमेरिका की प्रतिबद्धता को बताती है। उन्होंने कहा, हमास की वित्तीय गतिविधियों और वित्तपोषण के स्त्रोतों को लगातार निशाना बनाकर बड़े आतंकवादी हमले करने की उसकी क्षमता को और कम करने के लिए हम कार्रवाई करने में संकोच नहीं करेंगे।
विज्ञापन
जिन प्रमुख नामों को अमेरिका द्वारा प्रतिबंधित किया गया था, उनमें एक खालिद कद्दौमी भी है, जो जॉर्डन का नागरिक है और लंबे समय से हमास का सदस्य है। वह ईरान में हमास का प्रतिनिधि है और हमास व ईरानी सरकार के बीच संपर्क का काम करता है। कद्दौमी ईरान के उच्च पदस्थ अधिकारियों के साथ प्रतिनिधिमंडल की बैठकों में भाग लेकर और हथियारों के प्रावधान सहित हमास के लिए ईरानी समर्थन की प्रशंसा करके ईरान के साथ मजबूत संबंध बनाए रखने के लिए काम करता है।