फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   US army strike against iran backed houthi rebels in yemen self defence shot missile red sea israel hamas war

USA: अमेरिका ने एक बार फिर हूती विद्रोहियों के हमले को किया नाकाम, यमन में मिसाइल की तबाह

Sat, 02 Mar 2024 10:28 AM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन Published by: नितिन गौतम Updated Sat, 02 Mar 2024 10:28 AM IST
सार

खतरे को भांपते हुए अमेरिकी सेना की यूएस सेंट्रल कमांड ने मिसाइल को निशाना बनाकर तबाह किया। हूती विद्रोहियों ने एंटी शिप बैलेस्टिक मिसाइल से भी लाल सागर में हमला किया। हालांकि इस हमले में किसी तरह का कोई नुकसान नहीं हुआ है।

विज्ञापन
US army strike against iran backed houthi rebels in yemen self defence shot missile red sea israel hamas war
Yemen's Houthi group - फोटो : ANI

विस्तार

अमेरिका ने एक बार फिर हूती विद्रोहियों के हमले को नाकाम किया है और सतह से हवा में मार करने वाली एक मिसाइल को तबाह कर दिया। अमेरिकी सेना के यूएस सेंट्रल कमांड ने बयान जारी कर बताया कि 1 मार्च को खुद के बचाव में की गई कार्रवाई में ईरान समर्थित हूती विद्रोहियों  की मिसाइल को निशाना बनाया गया। 
विज्ञापन


अमेरिकी एयरक्राफ्ट को निशाना बनाने की तैयारी थी
अमेरिकी सेना ने कहा कि हूती विद्रोहियों ने यमन में अपने प्रभाव वाले इलाके में लाल सागर में अमेरिकी एयरक्राफ्ट को निशाना बनाने के लिए सतह से हवा में मार करने वाली मिसाइल तैनात की हुई थी। इस खतरे को भांपते हुए अमेरिकी सेना की यूएस सेंट्रल कमांड ने इस मिसाइल को निशाना बनाकर तबाह किया। हूती विद्रोहियों ने एंटी शिप बैलेस्टिक मिसाइल से भी लाल सागर में हमला किया। हालांकि इस हमले में किसी तरह का कोई नुकसान नहीं हुआ है।
विज्ञापन


इस्राइल हमास युद्ध के बाद बढ़े लाल सागर में हमले
इस्राइल हमास युद्ध के बाद से फलस्तीन के समर्थन में ईरान समर्थित हूती विद्रोही लगातार अंतरराष्ट्रीय शिपिंग रूट पर हमले कर रहे हैं। हूती विद्रोही लाल सागर से गुजरने वाले जहाजों और अमेरिकी एयरक्राफ्ट और जहाजों को भी निशाना बना रहे हैं। यही वजह है कि अमेरिका कई बार हूती विद्रोहियों के खिलाफ कार्रवाई कर चुका है। बीते दिनों अमेरिका ने ब्रिटेन के साथ मिलकर यमन में हूती विद्रोहियों के ठिकानों पर बड़े पैमाने पर हवाई हमले किए थे। इन हवाई हमलों में हूती विद्रोहियों के कई ठिकानों को तबाह कर दिया गया था। हालांकि इसके बावजूद हूती विद्रोही अभी भी लाल सागर से गुजरने वाले जहाजों को निशाना बना रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बीते नवंबर से हूती विद्रोही लाल सागर और अदन की खाड़ी से गुजरने वाले जहाजों पर करीब 60 हमले कर चुके हैं। इससे अंतरराष्ट्रीय शिपिंग रूट की सुरक्षा पर गंभीर सवालिया निशान लग गए हैं। भारतीय नौसेना ने भी कई बार अदन की खाड़ी और अरब सागर में कार्रवाई कर व्यापारिक जहाजों को बचाया है। हालांकि काफी प्रयासों के बावजूद हमले नहीं रुक रहे हैं। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed