{"_id":"5d0a29c58ebc3e5a635790a7","slug":"us-army-says-japan-tanker-hit-by-mine-with-resemblance-to-iranian-ones","type":"story","status":"publish","title_hn":"ईरान से मिलती-जुलती है जापानी टैंकर पर हुए हमले में इस्तेमाल की गई बारूदी सुरंग : अमेरिकी सेना","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
ईरान से मिलती-जुलती है जापानी टैंकर पर हुए हमले में इस्तेमाल की गई बारूदी सुरंग : अमेरिकी सेना
Wed, 19 Jun 2019 05:57 PM IST
Gaurav Pandey
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Published by: Gaurav Pandey
Updated Wed, 19 Jun 2019 05:57 PM IST
विज्ञापन
जापान के टैंकर पर हमला (फाइल फोटो)
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पश्चिम एशिया में मौजूद अमेरिकी सेना ने बुधवार को कहा कि पिछले सप्ताह ओमान की खाड़ी में जापान के एक टैंकर पर जिस तरह की बारूदी सुरंग से हमला किया गया, उससे मिलती-जुलती बारूदी सुरंगें ईरान के पास हैं। इस हमले में जापान का टैंकर क्षतिग्रस्त हो गया था।
विज्ञापन
AFP news agency quoting US Army: Japan tanker hit by mine with 'resemblance' to Iranian ones.
— ANI (@ANI) June 19, 2019
अमेरिकी नौसैन्य बल की मध्य कमान के कमांडर सीन किडो ने कहा, ‘हमले में इस्तेमाल की गई लिंपेट बारूदी सुरंग ईरान की बारूदी सुरंगों से मिलती-जुलती है जिनका तेहरान की सैन्य परेडों में पहले ही सार्वजनिक रूप से प्रदर्शन किया जा चुका है।’
विज्ञापन
संयुक्त अरब अमीरात के फुजैरा में किडो ने कहा कि अमेरिकी सेना ने जापानी पोत पर हमला करने वालों के फिंगर प्रिंट सहित बायोमीट्रिक जानकारी हासिल कर ली है। 13 जून को हुरमूज जलडमरूमध्य के बाहर ईरानी तट के नजदीक दोहरे हमले में दो तेल टैंकर क्षतिग्रस्त हो गए थे।
विज्ञापन
AFP news agency: US army recovers 'hand and finger prints' from Japanese tanker. https://t.co/YAb4TVjm10
— ANI (@ANI) June 19, 2019