{"_id":"66e1728bd5a087acda0a33e5","slug":"us-and-uk-foreign-ministers-reach-kiev-ukraine-prepares-to-attack-russia-with-missiles-2024-09-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ukraine: कीव पहुंचे अमेरिका और यूके के विदेश मंत्री, यूक्रेन ने की रूस पर मिसाइल से हमला करने की तैयारी","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Ukraine: कीव पहुंचे अमेरिका और यूके के विदेश मंत्री, यूक्रेन ने की रूस पर मिसाइल से हमला करने की तैयारी
Wed, 11 Sep 2024 04:06 PM IST
बशु जैन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, कीव
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, कीव
Published by: बशु जैन
Updated Wed, 11 Sep 2024 04:06 PM IST
सार
दरअसल, पिछले काफी समय से यूक्रेन पश्चिमी देशों से लंबी दूरी के हथियारों के इस्तेमाल की अनुमति मांग रहा है। अब जब रूस को ईरान से हथियार मिलने की बात सामने आई है तो साफ है कि यूक्रेन इस मामले में दबाव डालेगा।
विज्ञापन
कीव पहुंचे अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन।
- फोटो : @nexta
विस्तार
रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच अमेरिका के विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन और यूके के विदेश मंत्री डेविड लैमी संयुक्त यात्रा पर कीव पहुंचे। उधर, यूक्रेन ने रूस पर मिसाइल हमला करने की तैयारी की है। इसके लिए यूक्रेन लगातार पश्चिमी देशों पर दबाव बना रहा है।
विज्ञापन
अमेरिका में राष्ट्रपति पद उम्मीदवार कमला हैरिस और डोनाल्ड ट्रंप के बीच हुई बहस के बाद अमेरिकी विदेश मंत्री ट्रेन से कीन पहुंचे। उन्होंने ईरान पर मॉस्को को छोटी दूरी की बैलास्टिक मिसाइल देनें का आरोप लगाया। साथ ही इसे युद्ध का नाटकीय विस्तार करार दिया।
विज्ञापन
दरअसल, पिछले काफी समय से यूक्रेन पश्चिमी देशों से लंबी दूरी के हथियारों के इस्तेमाल की अनुमति मांग रहा है। अब जब रूस को ईरान से हथियार मिलने की बात सामने आई है तो साफ है कि यूक्रेन इस मामले में दबाव डालेगा।
विज्ञापन
यूक्रेन के प्रधानमंत्री डेनिस शम्यहाल ने कहा कि अगर हमें दुश्मन के सैन्य ठिकानों और हथियारों को नष्ट करने की अनुमति मिलती है तो यह हमारे देश के लोगों, बच्चों की सुरक्षा के लिए महत्वपूर्ण होगा। रूस यूक्रेन पर हमला करने के लिए लगातार अपने आतंकवादी सहयोगियों के हथियारों का इस्तेमाल कर रहा है। हमें इन हमलों का जवाब देने की अनुमति दी जाए।
रूस-यूक्रेन युद्ध को बीते दो साल
रूस-यूक्रेन युद्ध के दो साल पूरे हो चुके हैं। 24 फरवरी 2022 को इन दो देशों के बीच संघर्ष शुरू हुआ था जो अभी तक जारी है। दो साल की लड़ाई में दोनों देशों में बहुत कुछ बदल चुका है। इस युद्ध ने हजारों लोगों की जान ले ली, लाखों लोग विस्थापित हुए, परिवारों और समुदायों को तोड़ दिया और अर्थव्यवस्था को तबाह कर दिया। यह खूनी जंग रुकेगी, इसके भी कोई संकेत नहीं हैं। युद्ध की शुरुआत से रूस पर पाबंदियों का दौर जारी है। इसके बाद भी रूस अपने कदम पीछे करने को तैयार नहीं है।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन