फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   US and China are seriously pursuing their trade talks amid rising tensions in strategic matters

क्या घटेगा तनाव: आपसी झगड़े को किनारे रख व्यापार संबंध सुधारने में अमेरिका और चीन ने झोंकी ताकत

Wed, 27 Oct 2021 07:51 PM IST
Harendra Chaudhary वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बीजिंग
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बीजिंग Published by: Harendra Chaudhary Updated Wed, 27 Oct 2021 07:51 PM IST
सार

विश्लेषकों ने कहा है कि बातचीत अमेरिका में कामकाज के समय के बाद वहां के समय के मुताबिक रात में हुई। यह इस बात का संकेत है कि अमेरिका व्यापार मसलों का जल्द समाधान चाहता है। इसके पहले बीते नौ नवंबर को अमेरिका की व्यापार प्रतिनिधि कैथरीन टाय और लिउ हे के बीच बातचीत हुई थी...

विज्ञापन
US and China are seriously pursuing their trade talks amid rising tensions in strategic matters
यूएस और चीन का झंडा - फोटो : पीटीआई (फाइल)

विस्तार

सामरिक मामलों में बढ़ते तनाव के बीच अमेरिका और चीन अपनी व्य़ापार वार्ता को गंभीरता से आगे बढ़ा रहे हैं। मंगलवार को दोनों देशों के अधिकारियों के बीच फिर बातचीत हुई। अक्तूबर में यह उनके बीच हुई दूसरी बातचीत है। दोनों पक्षों ने एक साझा बयान में कहा कि उन्होंने आर्थिक सूरत और द्विपक्षीय एवं बहुपक्षीय सहयोग के मुद्दों पर ‘व्यावहारिक, खुली और रचनात्मक’ बातचीत की। पर्यवेक्षकों का कहना है कि ये वार्ता इस बात का संकेत है कि दोनों देश व्यापार के मामले में मौजूद आपसी समस्याओं का हल ढूंढने के इच्छुक हैं।

विज्ञापन

घटाना चाहते हैं तनाव

बातचीत के बारे में दोनों में से किसी देश ने विस्तृत विवरण नहीं दिया है। लेकिन जो बयान जारी हुआ, उससे यह संकेत जरूर मिला है कि बातचीत रचनात्मक दिशा में है। विश्लेषकों का कहना है कि एक महीने के भीतर दो बार हुई बातचीत इस बात का संकेत है कि दोनों देश व्यापार क्षेत्र में जारी तनाव घटाना चाहते हैं। बताया जाता है कि वार्ता के दौरान चीन ने अमेरिका में चीनी उत्पादों पर लगाए गए अतिरिक्त शुल्क और चीनी कंपनियों पर लगे प्रतिबंधों का मामला उठाया।

विज्ञापन


मंगलवार की बातचीत अमेरिका की वित्त मंत्री जेनेट येलेन और चीन के उप प्रधानमंत्री लिउ हे के बीच वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के जरिए हुई। विश्लेषकों ने कहा है कि बातचीत अमेरिका में कामकाज के समय के बाद वहां के समय के मुताबिक रात में हुई। यह इस बात का संकेत है कि अमेरिका व्यापार मसलों का जल्द समाधान चाहता है। इसके पहले बीते नौ नवंबर को अमेरिका की व्यापार प्रतिनिधि कैथरीन टाय और लिउ हे के बीच बातचीत हुई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

अमेरिकी हितों को नुकसान

चीनी पर्यवेक्षकों के बीच इस घटनाक्रम से उत्साह है। बीजिंग स्थित साइनोस्टील इकॉनमिक रिसर्च इंस्टीट्यूट में चीफ रिसर्च फेलॉ हू चिमू ने चीन के सरकार समर्थक अखबार ग्लोबल टाइम्स से कहा- ‘डोनाल्ड ट्रंप की चीन के प्रति अपनाई गई व्यापार नीति से अमेरिकी हितों को ही नुकसान पहुंचा। इसलिए यह जरूरी है कि बाइडन प्रशासन अपनी सोच में सुधार करे।’


चीनी विश्लेषकों ने उम्मीद जताई है कि अमेरिका वाणिज्य मंत्रालय जल्द ही कई चीनी उत्पादों पर से अतिरिक्त शुल्क हटा लेगा। बीजिंग स्थित चाइनीज एकेडेमी ऑफ सोशल साइंसेज से जुड़े विशेषज्ञ लिंगियून के मुताबिक मुमकिन है कि अमेरिका ये कदम परोक्ष रूप से उठा ले।

नाजुक मोड़ पर विश्व अर्थव्यवस्था

जेनट येलेन और लिउ की बातचीत के बाद जारी बयान के मुताबिक अमेरिका और चीन इस बात पर सहमत हैं कि विश्व अर्थव्यवस्था में सुधार इस वक्त नाजुक मोड़ पर है। इसलिए यह जरूरी है कि ये दोनों देश व्यापक आर्थिक नीतियों के मामले में आपसी संवाद को मजबूत करें और आपस में सहयोग बनाए रखेँ। पर्यवेक्षकों ने कहा है कि पिछली बार दोनों देशों ने साझा तौर पर ऐसी भाषा का इस्तेमाल अगस्त 2020 में किया था। अब पेट्रोलियम की महंगाई, ऊर्जा संकट, और अंतरराष्ट्रीय सप्लाई चेन संबंधी दिक्कतों के बीच दोनों देशों ने अंतरराष्ट्रीय सहयोग की जरूरत महसूस की है।



लेकिन दूसरे विश्लेषकों का कहना है कि अमेरिका और चीन की व्यापार वार्ता अभी शुरुआती दौर में है। इसमें प्रगति की राह में कई मुश्किलें हैं। अमेरिका में चीन विरोधी भावना उफान पर है। ऐसे में बाइडन प्रशासन की मजबूरी है कि वह फूंक-फूंक कर कदम उठाए। इसलिए अमेरिका-चीन व्यापार संबंध जल्द मधुर होने की संभावना कम ही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed