फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   US Airlines letter to Biden administration not allow more flights with China

US: अमेरिकी एयरलाइन्स ने बाइडन प्रशासन को लिखा पत्र, कहा- चीन और अमेरिका के बीच और उड़ानों को मंजूरी न दें

Fri, 12 Apr 2024 03:50 PM IST
जलज मिश्रा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन Published by: जलज मिश्रा Updated Fri, 12 Apr 2024 03:50 PM IST
सार

पत्र में कहा गया कि चीन के साथ रिश्ते 2022 में और खराब हुए, जब चीनी एयरलाइन्स रूसी हवाई क्षेत्रों का उपयोग करती रहीं। जबकि, अमेरिकी हवाईजहाजों ने यूक्रेन हमले के बाद से रूसी हवाईक्षेत्रों का इस्तेमाल बंद कर दिया था। 

विज्ञापन
US Airlines letter to Biden administration not allow more flights with China
US-China - फोटो : ANI

विस्तार

अमेरिका और चीन के बीच लंबे समय से रिश्ते ठीक नहीं है। इस बीच अमेरिकी एयरलाइंस ने बाइडन प्रशासन को एक राय दी है। एयरलाइंस ने कहा कि प्रशासन से कहा है कि चीन और अमेरिका के बीच और उड़ानों को मंजूरी नहीं दी जानी चाहिए। एयरलाइंस ने कारण बताते हुए कहा कि चीन की मौजूदा नीतियां खतरनाक और प्रतिस्पर्धा विरोधी हैं। उनकी नीतियां अमेरिकी एयरलाइंस और अमेरिकी कर्मचारियों को नुकसान पहुंचाती हैं।

विज्ञापन

अमेरिकी एयरलाइन्स के 3,15,000 कर्मचारी परेशान 
दरअसल, अमेरिकी एयरलाइंस ने गुरुवार को अमेरिका के विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन और परिवहन सचिव पीट बटिगिएग को पत्र लिखा है। इसी पत्र में एयरलाइंस ने कहा कि चीन ने कोरोना महामारी के दौरान बाजार पहुंच के खिलाफ सख्त सीमाएं लागू कीं। साथ ही चीन ने सख्त नियम भी लागू किए, जिससे परिचालन, ग्राहकों और अमेरिकी एयरलाइन्स का चालक दल प्रभावित हुआ। चीन की नीतियों के कारण एरयलाइन्स के लगभग 3,15,000 कर्मचारी परेशान होेते हैं। बता दें, पत्र एयरलाइंस फॉर अमेरिका की ओर से लिखा गया था, यह विभिन्न अमेरिकी एयरलाइंस के प्रतिनिधित्व का संगठन है। संगठन में अमेरिकन एयरलाइंस (एएएल), डेल्टा (डीएएल), यूनाइटेड (यूनाइटेड) एयरलाइंस शामिल हैं। 

विज्ञापन

रूसी हवाईजहाज का अभी भी इस्तेमाल कर रहीं चीनी एयरलाइन्स
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, फरवरी में अमेरिका ने चीनी एयरलाइनों को अमेरिका में सीधी यात्री उड़ानों के विस्तार को अनुमिति दी थी। फैसले का लक्ष्य कोरोना महामारी के कारण प्रभावित विमानन सेवाओं को धीरे-धीरे बहाल करना था। अमेरिकी अधिकारियों ने चीनी एयरलाइनों को अमेरिका से 50 साप्ताहिक राउंडट्रिप संचालित करने की मंजूरी दी है। पत्र में आगे कहा गया कि चीन के साथ रिश्ते 2022 में और खराब हुए, जब चीनी एयरलाइन्स रूसी हवाई क्षेत्रों का उपयोग करती रहीं। जबकि, अमेरिकी हवाईजहाजों ने यूक्रेन हमले के बाद से रूसी हवाईक्षेत्रों का इस्तेमाल बंद कर दिया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पिछले साल मिले थे अमेरिकी और चीनी राष्ट्रपति
अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन और उनके चीनी समकक्ष शी जिनपिंग ने पिछली बार नवंबर में मुलाकात की थी। एशिया-प्रशांत आर्थिक सहयोग शिखर सम्मेलन के दौरान दोनों नेताओं की यह मुलाकात सैन फ्रांसिस्को के फिलोली एस्टेट में हुई थी। यह मुलाकात ऐसे समय में हुई जब, अमेरिका और चीन के द्विपक्षीय संबंध सबसे खराब दौर से गुजर रहे हैं। विश्व में आर्थिक मंदी छाई हुई है। पश्चिम एशिया और यूरोप में युद्ध छिड़े हैं और ताइवान को लेकर तनाव की स्थिति बनी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed