US Air Strikes On Houthis: यमन में अमेरिका के हवाई हमले तेज; तीन मरे, हूतियों ने किया ड्रोन मार गिराने का दावा
अमेरिका ने हूतियों पर हमले तेज कर दिए हैं। यमन की राजधानी सना में लगातार अमेरिकी सैन्य विमान हूतियों के अड्डों को निशाना बना रहे हैं। हूतियों ने दावा किया कि राजधानी सना के दक्षिण में अल-सबीन जिले को निशाना बनाकर किए गए हवाई हमलों में तीन लोग मारे गए।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अमेरिका ने यमन में हमले तेज कर दिए हैं। हूती विद्रोहियों ने कहा कि गुरुवार रात को यमन में हुए अमेरिकी हवाई हमलों में तीन लोगों की मौत हो गई। वहीं मंगलवार को हुए हमलों में मरने वालों की संख्या बढ़कर 13 हो गई है। हूतियों ने अमेरिकी एमक्यू-9 रीपर ड्रोन को मार गिराने का दावा किया। उन्होंने एक वीडियो फुटेज में ड्रोन का मलबा दिखाया।
बीते दिनों में अमेरिका ने हूतियों पर हमले तेज कर दिए हैं। यमन की राजधानी सना में लगातार अमेरिकी सैन्य विमान हूतियों के अड्डों को निशाना बना रहे हैं। हूती विद्रोहियों ने कहा कि मंगलवार रात होदेदा के अल-हवाक जिले के आसपास हुए हमलों में 13 लोगों की मौत हो गई। जबकि अन्य 15 लोग घायल हो गए। मरने वालों में अधिकांश महिलाएं और बच्चे थे। उन्होंने कहा कि अब तक शुरुआत से अब तक अमेरिकी हवाई हमलों में 100 से अधिक लोग मारे गए हैं।
ये भी पढ़ें: टैरिफ वॉर के बीच भारत के लिए राहत भरी खबर, ट्रंप के साथी बोले- व्यापार वार्ता में वह सबसे आगे
वहीं गुरुवार सुबह हूतियों ने दावा किया कि राजधानी सना के दक्षिण में अल-सबीन जिले को निशाना बनाकर किए गए हवाई हमलों में तीन लोग मारे गए। वहीं व्हाइट हाउस ने कहा है कि अब तक 200 से अधिक हमले किए जा चुके हैं। रक्षा सचिव पीट हेगसेथ ने सोमवार को इस्राइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू की यात्रा के दौरान ओवल ऑफिस में कहा कि अमेरिका हूतियों को निशाना बनाने वाले अपने अभियान में ढील नहीं देने वाला है।
अमेरिकी ड्रोन को मार गिराने का दावा
हूतियों ने यमन में अमेरिकी ड्रोन को मार गिराने का दावा किया। हूतियों ने यमन के अल-जवाफ गवर्नरेट में मार गिराए गए MQ-9 रीपर ड्रोन के जलते हुए मलबे की फुटेज जारी की। एक व्यक्ति ने मलबे को छड़ी से दबाया, जबकि वहां मौजूद लोग हूतियों का नारा लगा रहे थे कि ईश्वर सबसे महान है; अमेरिका का नाश हो; इजरायल का नाश हो; यहूदियों को शाप दो; इस्लाम की जय हो। हूतियों का कहना है कि उन्होंने स्थानीय मिसाइलों से ड्रोन को मार गिराया।
ये भी पढ़ें: गाजा के बड़े इलाकों को कब्जे में ले रहा इस्राइल, 23 की जान गई; रक्षा मंत्री ने भरी हुंकार
जनरल एटॉमिक्स रीपर्स ड्रोन की कीमत लगभग 30 मिलियन डॉलर प्रति है। यह 40,000 फीट से अधिक की ऊंचाई पर उड़ सकते हैं और 30 घंटे से अधिक समय तक हवा में रह सकते हैं। अमेरिकी सेना और सीआईए ने इन ड्रोन को अफगानिस्तान, इराक के बाद अब यमन में उड़ाया है। हूतियों का दावा है कि उन्होंने अब तक 22 एमक्यू-9 को मार गिराया है।
हूती संगठनों को समर्थन बर्दाश्त नहीं: अमेरिका
अमेरिकी विदेश विभाग ने कहा कि अमेरिका किसी भी देश या वाणिज्यिक इकाई को हूती जैसे विदेशी संगठनों को समर्थन देने को बर्दाश्त नहीं करेगा। इसमें हूती-नियंत्रित बंदरगाहों पर जहाजों को उतारना और तेल की आपूर्ति करना शामिल है। इससे विद्रोहियों पर और दबाव पड़ने की संभावना है।
संबंधित वीडियो
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.