फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Israel Air Strike: Israel is occupying large areas of Gaza, 23 lost their lives; Defense Minister roared

Israel Air Strike: गाजा के बड़े इलाकों को कब्जे में ले रहा इस्राइल, 23 की जान गई; रक्षा मंत्री ने भरी हुंकार

Thu, 10 Apr 2025 09:03 AM IST
बशु जैन वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, येरूशलम
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, येरूशलम Published by: बशु जैन Updated Thu, 10 Apr 2025 09:03 AM IST
सार

इस्राइली रक्षा मंत्री इस्राइल काट्ज ने कहा कि हमारे सैनिक गाजा के बड़े क्षेत्र पर कब्जा कर रहे हैं। उन्हें इस्राइल के सुरक्षा क्षेत्रों में जोड़ा जा रहा है, जिससे गाजा छोटा और अधिक अलग-थलग हो रहा है। उन्होंने कहा कि जब तक बंधकों को मुक्त नहीं कर दिया जाता, तब तक इस्राइल गाजा पर दबाव बढ़ाता रहेगा।

विज्ञापन
Israel Air Strike: Israel is occupying large areas of Gaza, 23 lost their lives; Defense Minister roared
रक्षा मंत्री इस्राइल काट्ज - फोटो : एक्स/ इस्राइल काट्ज

विस्तार

युद्ध विराम समझौता खत्म होने के बाद से इस्राइल लगातार गाजा में हवाई हमले कर रहा है। अब इस्राइल के गाजा के बड़े इलाकों पर कब्जा करना शुरू कर दिया है। एक बार फिर इस्राइल ने गाजा में आवासीय इमारत पर हमला किया। इसमें 23 लोगों की मौत हो गई। वहीं इस्राइली रक्षा मंत्री इस्राइल काट्ज ने कहा कि हमारे सैनिक गाजा के बड़े क्षेत्र पर कब्जा कर रहे हैं। 

विज्ञापन


दक्षिणी शहर राफा और खान यूनिस के बीच मोराग कॉरिडोर के दौरे के दौरान काट्ज ने कहा कि बड़े क्षेत्रों पर कब्जा किया जा रहा है और उन्हें इस्राइल के सुरक्षा क्षेत्रों में जोड़ा जा रहा है, जिससे गाजा छोटा और अधिक अलग-थलग हो रहा है। उन्होंने कहा कि जब तक बंधकों को मुक्त नहीं कर दिया जाता, तब तक इस्राइल गाजा पर दबाव बढ़ाता रहेगा। हम हमास को पराजित करके ही मानेंगे। उन्होंने कहा कि इस्राइल स्वैच्छिक प्रवासन की योजना को प्रोत्साहित कर रहा है। हम इस पर काम कर रहे हैं।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: '150 से ज्यादा चीनी सैनिक रूस की तरफ से यूक्रेन में लड़ रहे', राष्ट्रपति जेलेंस्की का बड़ा दावा
विज्ञापन
विज्ञापन


शिजाय्याह इलाके में हुआ हमला
इस्राइल ने गाजा में शिजाय्याह इलाके में  एक रिहायशी ब्लॉक पर जोरदार हमला किया। गाजा स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी बयान में बताया गया कि मारे गए लोगों में आठ महिलाएं और आठ बच्चे भी शामिल है। हमले को लेकर इस्राइली सेना ने कहा कि यह हमला हमास के बड़े नेता को निशाना बनाते हुए किया गया, जो शिजाय्याह से हमले कर रहा था। गाजा की नागरिक सुरक्षा एजेंसी ने कहा कि अभी भी लोग मलबे में फंसे हुए हैं। हमास ने इस्राइली हमलों की निंदा की है।


इस्राइल की मांग
इस्राइल पिछले महीने हुए शांति समझौते को तोड़ दिया है। वह बचे हुए 24 बंधकों की रिहाई की मांग कर रहा है साथ ही हमास को हथियार डालने के लिए सैन्य दबाव बना रहा है। प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू का कहना है कि मांग पूरी होने के बाद वह अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के उस प्रस्ताव को लागू करेंगे, जिसमें गाजा की अधिकतर आबादी को दूसरे देशों में बसाया जाएगा। 

ये भी पढ़ें: अपनी ही पार्टी में घिरे ट्रंप, कर कटौती वाले बजट ढांचे पर मतदान हुआ स्थगित, कई सांसद कर रहे विरोध

इस्राइली हमलों में अब तक 50 हजार फलस्तीनियों की मौत
गाजा के स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार इस्राइल की तरफ से हुए हमलों ने 50 हजार से अधिक फलस्तीनियों की जान ले ली, जिनमें ज्यादातर महिलाएं और बच्चे हैं। उन्होंने यह नहीं बताया कि इनमें कितने आम नागरिक और लड़ाके शामिल हैं। इस्राइल ने बिना किसी सबूत के बताया कि उसने हमास के करीब 20 हजार लड़ाकों का खात्मा किया है।


संबंधित वीडियो

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed