{"_id":"680c18b805cad64e420dd733","slug":"us-ag-pam-bondi-strict-on-information-leak-to-media-justice-department-summon-to-journalists-resume-2025-04-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"US Media Leak: सूचना लीक पर AG पाम बॉन्डी आक्रामक और सख्त, कहा- न्याय विभाग पत्रकारों को फिर सम्मन जारी करेगा","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
US Media Leak: सूचना लीक पर AG पाम बॉन्डी आक्रामक और सख्त, कहा- न्याय विभाग पत्रकारों को फिर सम्मन जारी करेगा
Sat, 26 Apr 2025 04:50 AM IST
शुभम कुमार
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
Published by: शुभम कुमार
Updated Sat, 26 Apr 2025 04:50 AM IST
सार
अमेरिका में सूचना लीक मामलों में अटॉर्नी जनरल पाम बॉन्डी ने मीडिया को लेकर सख्त रुख अपनाया है। इसके तहत अब पत्रकारों को समन, पूछताछ और जरूरत पड़ने पर तलाशी वारंट का सामना करना पड़ेगा।
विज्ञापन
अटॉर्नी जनरल पाम बॉन्डी
- फोटो : एक्स@AGPamBondi
विस्तार
अमेरिकी न्याय विभाग अब पत्रकारों और मीडिया संगठनों पर सख्ती करने जा रहा है। इसके तहत अब अगर कोई सरकारी जानकारी लीक होती है, तो जांच के दौरान पत्रकारों को समन, पूछताछ और जरूरत पड़ने पर तलाशी वारंट का भी सामना करना पड़ सकता है। बता दें कि ये नया नियम अमेरिका की अटॉर्नी जनरल पाम बॉन्डी ने जारी किया है। इससे पहले जो नियम थे उनमें पत्रकारों को ऐसी कार्रवाई से कुछ हद तक सुरक्षा दी गई थी, लेकिन अब नए नियम में बाइडेन प्रशासन की उस नीति को हटा दिया गया है, जो पत्रकारों के फोन रिकॉर्ड या जानकारी लेने पर रोक लगाती थी।
विज्ञापन
नए नियम में क्या-क्या होगा, समझिए
अमेरिकी न्याय विभाग द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार अब नियम में पत्रकारों से उनके स्रोत (सूचना देने वाले) के बारे में पूछताछ के साथ-साथ समाचार संस्थानों को समन या तलाशी वारंट मिल सकते हैं। इसके साथ ही अगर जरूरी हुआ, तो अदालत में पेश होकर गवाही भी देनी पड़ सकती है। इतना ही नहीं अब नए नियम में जांच से पहले पत्रकारों को सूचना देने की बात भी कही गई है, ताकि उनके काम में कम से कम दखल हो।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें:- US: ट्रंप प्रशासन के खिलाफ 19 राज्यों का मुकदमा, स्कूलों में समानता के कार्यक्रम बंद करने के आदेश को दी चुनौती
विज्ञापन
नए नियम पर क्या बोलीं पाम बॉन्डी
वहीं पत्रकारों और मीडिया संगठनों पर सख्ती को लेकर टॉर्नी जनरल पाम बॉन्डी ने कहा कि हम ऐसी किसी भी जानकारी के लीक को बर्दाश्त नहीं करेंगे, जो देश या सरकार को नुकसान पहुंचाए। उन्होंने यह भी कहा कि ये नियम इसलिए जरूरी हैं ताकि सरकारी गोपनीयता बनी रहे और अनधिकृत खुलासे रोके जा सकें।
ये भी पढ़ें:- US: FBI की गिरफ्त में आव्रजन अधिकारियों को चकमा देने में मददगार महिला जज; पूर्व अमेरिकी सांसद को 7+ साल की जेल
मीडिया को देना होगा जवाब
गौरतलब है कि 2021 में पता चला था कि ट्रंप सरकार के समय पत्रकारों के फोन रिकॉर्ड गुप्त रूप से लिए गए थे। इसके बाद मेरिक गारलैंड ने एक नीति बनाई थी जिससे पत्रकारों को ऐसी कार्रवाई से सुरक्षा मिल सके। लेकिन अब वही नीति खत्म कर दी गई है और कहा गया है कि अगर जांच जरूरी हुई, तो मीडिया को भी जवाब देना होगा।