फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   US states sued the Trump administration, challenging the order to stop equality programs in schools

US: ट्रंप प्रशासन के खिलाफ 19 राज्यों का मुकदमा, स्कूलों में समानता के कार्यक्रम बंद करने के आदेश को दी चुनौती

Sat, 26 Apr 2025 03:24 AM IST
शुभम कुमार वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन Published by: शुभम कुमार Updated Sat, 26 Apr 2025 03:24 AM IST
सार

डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन के उस आदेश के खिलाफ शुक्रवार को अमेरिका के 19 राज्यों ने संघीय अदालत में मुकदमा दायर किया, जिसमें स्कूलों से कहा गया था कि वे विविधता, समानता और समावेशन (डीईआई) से जुड़े कार्यक्रमों को बंद करें, वरना उनकी फंडिंग रोक दी जाएगी।

विज्ञापन
US states sued the Trump administration, challenging the order to stop equality programs in schools
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप - फोटो : आकाशवाणी

विस्तार

अमेरिका के 19 राज्यों ने ट्रंप प्रशासन के खिलाफ एक मुकदमा दायर किया है। राज्यों की तरफ से ये मुकदमा राष्ट्रपति ट्रंप के उस फैसले के खिलाफ किया गया है कि, जिसमें स्कूलों से कहा गया था कि वे विविधता, समानता और समावेशन (डीईआई) से जुड़े कार्यक्रमों को बंद करें, वरना उनकी फंडिंग रोक दी जाएगी। बता दें कि ये मामला बीते 3 अप्रैल का है, जब अमेरिकी शिक्षा विभाग ने सभी राज्यों से कहा था कि वे यह प्रमाणित करें कि उनके स्कूल अवैध डीईआई नीतियों को नहीं अपना रहे हैं। इसके लिए 24 अप्रैल तक स्कूलों से दस्तावेज जमा करने के लिए कहा गया।

विज्ञापन


ट्रंप के आदेश को बताया गैरकानूनी
राज्यों द्वारा मैसाचुसेट्स में दायर इस मुकदमे में ट्रंप प्रशासन के इस आदेश को गैरकानूनी बताया गया है। साथ ही कहा गया है कि ट्रंप प्रशासन का यह आदेश गैरकानूनी और असंवैधानिक है। मुकदमे में यह भी कहा गया कि यह आदेश स्कूलों और छात्रों के हितों के खिलाफ है, खासकर उन बच्चों के, जो पहले से ही शिक्षा में पीछे हैं या विशेष जरूरतों वाले हैं। हालांकि, जिन 19 राज्यों ने मुकदमा दायर किया है, उन्होंने साफ कहा है कि वे अपने पुराने कानूनों और नीतियों पर कायम रहेंगे, जो छात्रों को सुरक्षित और सम्मानित माहौल देने के लिए बनाए गए हैं।  
विज्ञापन


ये भी पढ़ें:- US: अमेरिका में फलस्तीनी एजेंसी UNRWA पर अब चल सकता है मुकदमा, ट्रंप प्रशासन ने बदली वर्षों पुरानी नीति
विज्ञापन
विज्ञापन


13.8 अरब डॉलर की फंडिंग पर खतरा  
इसके साथ ही मुकदमे में यह भी आरोप है कि ट्रंप प्रशासन का यह कदम देश भर में 13.8 अरब डॉलर की शिक्षा फंडिंग को खतरे में डाल रहा है, जिसमें विकलांग बच्चों के लिए मिलने वाली राशि भी शामिल है।  इस मामले से जुड़े तीन अन्य मुकदमों में भी कोर्ट ने ट्रंप प्रशासन की गाइडलाइंस पर सवाल उठाए हैं। साथ ही कहा है कि ये नीतियां इतनी अस्पष्ट हैं कि स्कूल और शिक्षक समझ ही नहीं पा रहे कि उन्हें क्या करना है और क्या नहीं।  


मैसाचुसेट्स की अटॉर्नी जनरल का बयान
वहीं इस मामले में मैसाचुसेट्स की अटॉर्नी जनरल एंड्रिया जॉय कैंपबेल ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा है कि डीईआई पहलें पूरी तरह कानूनी हैं और बच्चों को आगे बढ़ने में मदद करती हैं। उन्होंने कहा कि ट्रंप प्रशासन की धमकियां हमारे स्कूलों और बच्चों को नुकसान पहुंचाने वाली हैं।  

ये भी पढ़ें:- Pahalgam: 'भारत-पाकिस्तान सीमा पर तनाव हमेशा रहा है'; ट्रंप बोले- दोनों नेताओं से परिचित, सुलझा लेंगे मुद्दे

मुकदमा दायर करने वाले राज्य  

गौरतलब है कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के आदेश के खिलाफ मुकदमा दायर करने वाले 19 राज्य में मैसाचुसेट्स, कैलिफोर्निया, कोलोराडो, कनेक्टिकट, डेलावेयर, हवाई, इलिनोइस, मैरीलैंड, मिशिगन, मिनेसोटा, नेवादा, न्यू जर्सी, न्यू मैक्सिको, न्यूयॉर्क, ओरेगन, रोड आइलैंड, वर्मोंट, वाशिंगटन और विस्कॉन्सिन शामिल हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed