{"_id":"6127ece18ebc3e79c901743a","slug":"us-afghan-baby-girl-born-in-plane-carrying-people-parents-named-reach","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमेरिका: लोगों को ले जा रहे विमान में अफगान बच्ची का जन्म, माता-पिता ने ‘रीच’ रखा नाम ","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
अमेरिका: लोगों को ले जा रहे विमान में अफगान बच्ची का जन्म, माता-पिता ने ‘रीच’ रखा नाम
Fri, 27 Aug 2021 01:04 AM IST
Kuldeep Singh
एजेंसी, वाशिंगटन
एजेंसी, वाशिंगटन
Published by: Kuldeep Singh
Updated Fri, 27 Aug 2021 01:04 AM IST
सार
- विमान ने काबुल से जर्मनी के रमस्टीन वायु सेना अड्डे के लिए भरी थी उड़ान
- 86वें चिकित्सा समूह के सदस्यों ने प्रसव में मदद की
विज्ञापन
US aircraft
- फोटो : For Reference Only
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अफगानिस्तान से लोगों को ले जा रहे सी-17 सैन्य विमान में एक अफगान बच्ची का जन्म हुआ है। इस जन्म से विमान में सवार यात्रियों के चेहरे खुश हो गए और उन पर मुस्कान आ गई। बच्ची के माता-पिता ने उसका नाम विमान के कॉल संकेत के नाम पर ‘रीच’ रख दिया है।
विज्ञापन
विमान संख्या के साथ कॉल संकेत हवाई यातायात कर्मियों तथा रेडियो वॉयस संचार के लिए विमान की पहचान होता है। अमेरिकी यूरोपीय कमान के प्रमुख ने पत्रकारों से बताया कि अधिकारियों ने बच्ची की मां और पिता से बात की। जनरल टोड वोल्टर्स ने बताया कि माता-पिता ने उसका नाम रीच रखा है क्योंकि विमान का कॉल संकेत रीच-828 है।
विज्ञापन
उसका जन्म शनिवार को हुआ और 86वें चिकित्सा समूह के सदस्यों ने प्रसव में मदद की। इस विमान ने काबुल से जर्मनी के रमस्टीन वायु सेना अड्डे के लिए उड़ान भरी थी। वोल्टर्स ने बताया कि बच्ची और परिवार दोनों ठीक हैं। जर्मनी में अमेरिका के सैन्य अस्पताल में पिछले हफ्ते अफगानिस्तान से लाई गई दो अन्य महिलाओं ने भी बच्चों को जन्म दिया था।
विज्ञापन
मां के लिए विमान को ऊंचाई पर ले गया पायलट, बढ़ाया हवा का दबाव
यूरोपीय कमान ने बताया कि बच्ची की मां को उड़ान के दौरान प्रसव पीड़ा हुई थी। इस दौरान उसके निम्न रक्तचाप के कारण बच्ची की मां की हालत बिगड़ गई। विमान में हवा का दबाव बढ़ाने के लिए पायलट विमान को ऊंचाई पर ले गया जिससे मां की हालत स्थिर हुई। सेना के चिकित्सा कर्मियों ने विमान में प्रसव कराया।