फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

US Election Results 2020 Live: 264 इलेक्टोरल वोट के साथ बहुमत के करीब पहुंचे बिडेन, ट्रंप 214 पर कायम

Thu, 05 Nov 2020 07:03 AM IST
गौरव पाण्डेय वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन Published by: गौरव पाण्डेय Updated Thu, 05 Nov 2020 07:03 AM IST
खास बातें

US Presidential Elections 2020 Live Updates: दुनिया की सबसे बड़ी शक्तियों में शुमार अमेरिका की सत्ता किसके पास होगी, इसका फैसला करने के लिए अमेरिकी नागरिकों ने मतदान किया। इस चुनावी जंग में रिपब्लिकन पार्टी की ओर से वर्तमान राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को डेमोक्रेटिक पार्टी के उम्मीदवार और पूर्व उपराष्ट्रपति जो बिडेन चुनौती दे रहे हैं। राष्ट्रपति पद के लिए हो रहे चुनाव की मतगणना में जो बिडेन बहुमत के करीब पहुंच चुके हैं।  538 इलेक्टोरल वोट्स में से बहुमत के लिए 270 वोट्स की जरूरत है। न्यूज एजेंसी एसोसिएटेड प्रेस के मुताबिक, जो बिडेन को 264 तो ट्रंप को 214 इलेक्टोरल वोट्स मिले हैं। इस बीच ट्रंप ने एक बार फिर वोटों की गिनती पर सवाल उठाए। उन्होंने ट्वीट कर कहा है कि कल जहां हम जीत रहे थे, वहां अचानक पीछे कैसे हो गए। पिछली रात मैं मजबूती के साथ लीड कर रहा था। कई राज्यों में डेमोक्रेट ने मतगणना पर कंट्रोल किया। 

विज्ञापन

लाइव अपडेट

06:59 AM, 05-Nov-2020

बिडेन ने बराक ओबामा को छोड़ा पीछे

अमेरिकी चुनावों के लिए वोटों की गिनती जारी है, लेकिन डेमोक्रेटिक उम्मीदवार जो बिडेन ने एक रिकॉर्ड बना लिया है। बिडेन अमेरिका के इतिहास में पहले ऐसे राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार बन चुके हैं, जिन्हें सबसे ज्यादा वोट मिले हैं। उन्होंने ओबामा का रिकॉर्ड तोड़ दिया है।
06:32 AM, 05-Nov-2020

बहुमत से सिर्फ 6 वोट दूर बिडेन

बिडेन बहुमत से मात्र अब छह इलेक्टोरल वोट दूर हैं। बिडेन को 264 इलेक्टोरल कॉलेज सीट पर जीत हासिल हुई है जबकि राष्ट्रपति ट्रंप 214 पर ही बने हुए हैं। बिडेन को 50.4 फीसदी वोट मिले हैं वहीं ट्रंप को 48 फीसदी वोट मिले हैं।

विज्ञापन
06:08 AM, 05-Nov-2020

बिडेन ने ट्रंप का नाम लिए बिना साधा निशाना

बिडेन ने अपने भाषण में ट्रंप नाम लिए बिना निशाना साधा है। बिडेन ने कहा कि कोई सत्ता हथिया नहीं सकता बल्कि सत्ता जनता सौंपती है। बिडेन ने अपने भाषण में एकता की बात की। बिडेन को पता है कि राष्ट्रपति बनने के बाद भी चुनौतियां बेशुमार हैं। इतने करीबी के नतीजों से साफ है कि दोनों नेताओं के पक्ष में विभाजन बहुत तगड़ा है।अभी नतीजे भले नहीं आए हैं लेकिन शेयर बाजार में भारी उछाल है।

06:04 AM, 05-Nov-2020

बिडेन बोले- 'वो सभी अमेरिकी नागिरकों के राष्ट्रपति होंगे'

जो बिडेन ने कहा है कि वो सभी अमेरिकी नागरिकों के राष्ट्रपति होंगे न कि जिन्होंने वोट किया है केवल उनके। जो बिडेन ने ऐसा कहकर चुनाव के बाद टकराव की आशंका को कम करने की कोशिश की है। बिडेन ने अपनी जीत की घोषणा नहीं की है, लेकिन कहा कि जब सारे वोटों की गिनती हो जाएगी तो उन्हें भरोसा है कि जीत उनकी ही होगी।

समाचार एजेंसी एपी ने मिशिगन में बिडेन की जीत बताई है।  इस राज्य ने 2016 में ट्रंप की जीत में बड़ा रोल निभाया था और अब चार साल बाद बिडेन को यहां से छह इलेक्टोरल वोट हासिल हुए हैं। बाइडन को 270 इलेक्टोरल वोट चाहिए और मिशगन के बाद वो लक्ष्य के करीब पहुंचते दिख रहे हैं।

05:47 AM, 05-Nov-2020

जीत के काफी करीब पहुंचे बिडेन

राष्ट्रपति चुनाव में अब डेमोक्रेट उम्मीदवार जो बिडेन अपनी जीत को लेकर काफी आश्वस्त दिखाई दे रहे हैं। जो बिडेन ने एक ट्वीट में कहा कि "प्रक्रिया और एक-दूसरे पर विश्वास बनाए रखें। एक साथ, हम इसे जीतेंगे।' बता दें कि अब जो बिडेन जीत के काफी करीब पहुंच चुके हैं। उन्हें अब तक 264 इलेक्टोरल वोट हासिल हो चुके हैं जबकि ट्रंप अब भी 214 पर ही कायम हैं।

05:41 AM, 05-Nov-2020

कोर्ट जाने के निर्णय पर ट्रंप ने रखा अपना पक्ष

पेनसिल्वेनिया और मिशिगन में मतगणना स्थल पर पहुंच की अनुमति के लिए कोर्ट जाने पर डोनाल्ड ट्रंप ने ट्वीट कर अपना पक्ष रखा है। ट्रंप ने अपने ट्वीट में कहा कि "हमारे वकीलों ने "सार्थक पहुंच" के लिए कहा है, लेकिन क्या यह सही होगा? हमारी प्रणाली की अखंडता और राष्ट्रपति चुनाव को नुकसान पहले से ही पहुंचाया जा चुका है। इस पर चर्चा होनी चाहिए!"
विज्ञापन
विज्ञापन
05:14 AM, 05-Nov-2020

ट्रंप बोले- करोड़ों लोगों ने हमें वोट दिया है

ट्रंप ने बुधवार को व्हाइट हाउस में अपने भाषण में कहा, 'करोड़ों लोगों ने हमें वोट दिया है।' उन्होंने दावा किया, 'बेहद निराश लोगों का एक समूह दूसरे समूह के लोगों को हतोत्साहित करने का प्रयास कर रहा है। हम बड़े जश्न की तैयारी में थे। हम जीत रहे थे। लेकिन अचानक सब बदल दिया गया।' ट्रंप ने कहा कि वह चाहते हैं कि मतदान रोका जाए। उन्होंने कहा कि वह उच्चतम न्यायालय जाएंगे।
04:24 AM, 05-Nov-2020

जीत के लिए 270 निर्वाचक मंडल मतों की जरूरत

मंगलवार को हुए चुनाव में महत्वपूर्ण राज्यों में कांटे की टक्कर नजर आ रही है जिनमें बिडेन 264 निर्वाचक मंडल मत जीत रहे हैं, जबकि ट्रंप 214 निर्वाचक मंडल मतों के साथ बहुत पीछे हैं। स्पष्ट जीत के लिए 538 निर्वाचक मंडल सदस्यों में से विजेता बनने के लिए कम से कम 270 निर्वाचक मंडल मतों की आवश्यकता है। 
 
04:03 AM, 05-Nov-2020

लाखों मतों की गिनती अब भी चल रही है

लाखों मतों की गिनती अब भी चल रही है और कई महत्वपूर्ण राज्यों में परिणामों की घोषणा होनी अभी बाकी है। ट्रंप और बाइडेन दोनों ने कहा है कि वे 2020 के राष्ट्रपति चुनाव में जीतने जा रहे हैं। यह चुनाव अमेरिका के इतिहास में सर्वाधिक विभाजक और कटु चुनावों में से एक है। 
 
03:44 AM, 05-Nov-2020

जो बिडेन ने जारी किया बयान

अभी मतों की गिनती जारी है और इसी बीच जो बिडेन ने डेलावर में कहा कि वो अपनी जीत को लेकर आश्वस्त हैं। बिडेन ने कहा कि मतों की गिनती अभी थमी नहीं है और हम अपनी जीत को लेकर आश्वस्त हैं। बिडेन ने कहा कि 'मैं यहां जीत की घोषणा करने नहीं आया हूं, लेकिन जब मतों की गिनती पूरी हो जाएगी तो विजेता हम ही होंगे।'

Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed