बांग्लादेश: पटरी टूटने से दुर्घटनाग्रस्त हुई उपबन एक्सप्रेस, पांच लोगों की मौत, 67 घायल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रविवार रात उत्तरपूर्वी बांग्लादेश में ब्रहमाचल में एक पुलिया के टूट जाने के कारण उपबन एक्सप्रेस ट्रेन दुर्घटनाग्रस्त हो गई। खबर है कि घटना में पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि 67 लोग घायल हैं। खबर है कि पांच मृतकों में से दो महिलाएं हैं और तीन पुरुष हैं। अधिकारियों ने बताया कि घायल यात्रियों में से 20 की हालत गंभीर है। सभी घायलों का सिलहट के एमएजी उस्मानी मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा है।
बांग्लादेश की स्थानीय मीडिया रिपोर्ट के अनुसार रविवार रात जब उपबन एक्सप्रेस सिलहट से ढाका जा रही थी, तो मौलवीबाजार के कुलौरा उपजिले में एक पुलिया टूटी हुई थी, जिसके कारण ट्रेन के पांच डिब्बे पटरी से उतर गए।
रिपोर्ट में पुलिस और रेलवे अधिकारियों का हवाला देते हुए बताया गया है कि ट्रेन के दो डब्बे नदी में गिर गए, और एक डब्बा पलट गया। बाकी कई डब्बे भी पटरी से उतर कर दूसरी तरफ चले गए। बता दें कि इस दुर्घटना के बाद सिलहट का देश के बाकी हिस्सों से रेल संपर्क टूट गया है। ऐसे में लोगों को आने-जाने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
दमकल विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि दुर्घटनास्थल पर राहत दल की 11 इकाइयां और पुलिस बल भी तैनात हैं।
यह भी देखें: