{"_id":"6149ebfc8ebc3e69ac7c0e8e","slug":"unvaccinated-brazil-president-jair-bolsonaro-forced-to-eat-piza-on-new-york-sidewalk-due-to-covid-rules","type":"story","status":"publish","title_hn":"न्यूयॉर्क: ब्राजील के राष्ट्रपति को नहीं मिला रेस्तरां में प्रवेश, सड़क किनारे पिज्जा खाकर मिटाई भूख","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
न्यूयॉर्क: ब्राजील के राष्ट्रपति को नहीं मिला रेस्तरां में प्रवेश, सड़क किनारे पिज्जा खाकर मिटाई भूख
Tue, 21 Sep 2021 07:58 PM IST
गौरव पाण्डेय
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क
Published by: गौरव पाण्डेय
Updated Tue, 21 Sep 2021 07:58 PM IST
सार
इस सप्ताह न्यूयॉर्क में होने वाले संयुक्त राष्ट्र महासभा के सम्मेलन में तो ऐसे राष्ट्राध्यक्षों को शामिल होने की अनुमति तो मिल गई है जिन्होंने अभी तक कोरोना वायरस रोधी टीका नहीं लगवाया है। लेकिन, न्यूयॉर्क के रेस्तरां में प्रवेश करने की अनुमति उन्हें नहीं मिल पाई है और इसके चलते उन्हें शानदार रेस्तरां में बैठकर भोजन करने के स्थान पर फुटपाथ पर पिज्जा आदि से संतोष करना पड़ सकता है। कुछ ऐसा ही ब्राजील के राष्ट्रपति जेयर बोलसोनारो के साथ हुआ।
विज्ञापन
न्यूयॉर्क में अपने प्रतिनिधिमंडल के साथ फुटपाथ पर पिज्जा खाते ब्राजील के राष्ट्रपति जेयर बोलसोनारो
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
संयुक्त राष्ट्र महासभा (यूएनजीए) के सम्मेलन में शामिल होने अमेरिका के न्यूयॉर्क आए ब्राजील के राष्ट्रपति जेयर बोलसोनारो को पहली रात (रविवार) यहां सड़क किनारे पिज्जा खाकर काम चलाना पड़ा। ऐसा इसलिए हुआ क्योंकि बोलसोनारो ने अभी तक कोरोना टीके की एक भी खुराक नहीं लगवाई है। न्यूयॉर्क के रेस्तराओं में बिना कोविड टीकाकरण के प्रमाण के प्रवेश की अनुमति नहीं है। इस नियम के चलते ब्राजील के राष्ट्रपति को भी रेस्तरां के अंदर आने नहीं दिया गया।
विज्ञापन
उनके प्रतिनिधिमंडल में शामिल दो कैबिनेट मंत्रियों ने उनकी तस्वीर पोस्ट की जिसमें वह न्यूयॉर्क की सड़क पर पिज्जा खाते देखे जा सकते हैं। उल्लेखनीय है कि बोलसोनारो कोरोना वायरस महामारी के मौजूदा टीकों को संदेह की नजर से देखते हैं। वह टीका न लगवाने को लेकर शेखी भी बघार चुके हैं। न्यूयॉर्क के लिए निकलने से पहले उन्होंने कहा था कि मेरे शरीर का इम्यून सिस्टम (प्रतिरक्षा तंत्र) इतना मजबूत है कि कोरोना वायरस का आसानी से मुकाबला कर सकता है।
विज्ञापन
सोमवार को ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन के एक बैठक में बोलसोनारो से सवाल पूछा था कि क्या उन्होंने टीकाकरण करवा लिया है। इसके जवाब में बोलसोनारे ने कहा था, 'नहीं, अभी नहीं।' बता दें कि न्यूयॉर्क के मेयर ने शहर में संयुक्त राष्ट्र महासभा के कार्यक्रम से पहले इसमें शामिल होने वाले सभी देशों के अध्यक्षों से टीका लगवा लेने की अपील की है। मेयर बिल डे ब्लेसियो ने एक प्रेस वार्ता में कहा था कि अगर आप टीका नहीं लगवाना चाहते हैं तो यहां मत आइए।
विज्ञापन
सोशल मीडिया पर सामने आई फुटपाथ पर पिज्जा खाते बोलसोनारो की तस्वीर को लेकर यूजर्स की मिलीजुली प्रतिक्रिया देखने को मिली है। कुछ यूजर्स टीका न लगवाने को लेकर बोलसोनारो की आलोचना कर रहे हैं। वहीं, बोलसोनारो के समर्थक इसे अपने राष्ट्रपति की सादगी की मिसाल करार दे रहे हैं। बता दें, कोरोना महामारी के खिलाफ पूरी दुनिया में टीकाकरण अभियान चल रहा है और लोगों से जल्द से जल्द अपना टीकाकरण करवाने की अपील की जा रही है।