{"_id":"63389d28e8fab65fce4baa32","slug":"unrest-continues-in-iran-protests-in-jehdan-city-against-rape-of-a-15-year-old-baloch-girl","type":"story","status":"publish","title_hn":"Iran: हिजाब के बाद थाने में किशोरी से दुष्कर्म, प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच संघर्ष में 36 की मौत","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Iran: हिजाब के बाद थाने में किशोरी से दुष्कर्म, प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच संघर्ष में 36 की मौत
Sun, 02 Oct 2022 01:34 AM IST
देव कश्यप
एजेंसी, तेहरान।
एजेंसी, तेहरान।
Published by: देव कश्यप
Updated Sun, 02 Oct 2022 01:34 AM IST
सार
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, गवर्नर होसैन मोदारेस खियाबानी ने कहा कि कुछ दंगाइयों ने नमाज के आड़ में पुलिस स्टेशन पर हमला कर दिया था। इस हमले में उन्होंने पत्थर और जलने वाले सामान पुलिस स्टेशन में फेंके और गोलीबारी भी की गई। हमलावरों ने चेन स्टोर समेत कई सार्वजनिक संपत्तियों में आग लगा दी और बैंकों और सरकारी सेंटर्स में तोड़फोड़ की।
विज्ञापन
ईरान में प्रदर्शन।
- फोटो : वीडियो स्क्रीनग्रैब @IFazilaBaloch
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ईरान में हिजाब के खिलाफ 22 वर्षीय कुर्द महिला महसा अमिनी की पुलिस हिरासत में मौत का विरोध अभी थमा भी नहीं कि एक पुलिस कमांडर द्वारा थाने में 15 वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म का मामला सामने आ गया। महसा की मौत का विरोध कर रहे प्रदर्शनकारियों ने इस मुद्दे पर जब पुलिस स्टेशन का नियंत्रण अपने हाथ में लेने की कोशिश की तब दोनों पक्षों में हुए संघर्ष में चार रिवोल्यूशनरी गार्डों समेत 36 की मौत हो गई और कई लोग घायल हो गए।
विज्ञापन
यह घटना देश के दक्षिण-पूर्व में सुन्नी बहुल जाहेदान शहर की है। यहां की मक्की ग्रांड मस्जिद में जब प्रदर्शनकारी जुटे तो पुलिस ने उन्हें काबू करने के लिए गोलियां बरसा दीं। बलोचिस्तान के प्रांतीय गवर्नर होसेन मोदारेस खियाबानी ने पुलिस टकराव की पुष्टि की है। मस्जिद के अंदर से सोशल मीडिया पर आए एक वीडियो में नमाजी बाहर निकलते हुए और फिर दौड़ते हुए दिख रहे हैं। साथ ही गोलियों की स्पष्ट आवाज सुनाई दे रही है।
विज्ञापन
कर्नल खुचकजई था आरोपी
ईरान सरकार ने कहा कि प्रदर्शनकारियों ने पुलिस स्टेशन पर नियंत्रण किया। वे तीन पुलिस स्टेशनों पर कब्जा जमाने की फिराक में थे। कर्नल इब्राहिम खुचकजई नामक पुलिस कमांडर ने बच्ची से दुष्कर्म किया था।
विज्ञापन
पुलिस स्टेशन को किया आग के हवाले
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार गवर्नर होसैन मोदारेस खियाबानी ने कहा कि कुछ दंगाइयों ने नमाज के आड़ में पुलिस स्टेशन पर हमला कर दिया था। इस हमले में उन्होंने पत्थर और जलने वाले सामान पुलिस स्टेशन में फेंके और गोलीबारी भी की गई। हमलावरों ने चेन स्टोर समेत कई सार्वजनिक संपत्तियों में आग लगा दी और बैंकों और सरकारी सेंटर्स में तोड़फोड़ की।
किशोरी से दुष्कर्म ने आग में घी डाला
बलोचिस्तान नेशनल सॉलिडेरिटी पार्टी के महासचिव और दुबई स्थित ईरानी असंतुष्ट हबीबुल्लाह सरबाजी ने बताया कि प्रदर्शनकारी पहले ही हिजाब के विरोध में प्रदर्शन चल रहे थे। ऐसे में पुलिस कमांडर द्वारा थाने में किशोरी से दुष्कर्म की खबर के बाद प्रदर्शनकारी और उग्र हो गए। इस घटना ने आग में घी डाला। उधर, ईरान के सरकारी मीडिया ने प्रदर्शनकारियों को आतंकी व अलगाववादी बताते हुए उन पर पुलिस के ऊपर हथियार चलाने का आरोप लगाया है।
चार गार्ड सदस्य भी मारे गए
ईरान में विपक्षी नेता तसनीम के अनुसार यहां कम से कम 40 प्रदर्शनकारी मारे गए हैं, इस बीच ईरानी रिवोल्यूशनरी गार्ड के चार सदस्य भी मारे गए।
बिना हिजाब के रेस्तरां में खाने वाली एक और महिला गिरफ्तार
ईरानी सुरक्षा बलों ने एक और महिला को बिना हिजाब के सार्वजनिक रूप से एक रेस्तरां में भोजन करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। सीएनएन की रिपोर्ट के मुताबिक, डोन्या राड की बिना सिर ढंके एक अन्य महिला के साथ भोजन करने वाली तस्वीर सामने आने के बाद उसे गिरफ्तार किया। राड की बहन ने बताया कि सुरक्षा एजेंसियों ने डोन्या से संपर्क किया और उसे थाने बुलाकर गिरफ्तार कर लिया और एविन जेल के वार्ड 209 में भेज दिया। यह जेल राजनीतिक असंतुष्टों की कैद के लिए कुख्यात है।