{"_id":"61483d858ebc3e1dd065397e","slug":"unknown-person-opened-fire-at-perm-state-university-of-russia","type":"story","status":"publish","title_hn":"रूस में फायरिंग: पर्म स्टेट यूनिवर्सिटी में छात्र ने चलाईं गोलियां, आठ की मौत, छह घायल","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
रूस में फायरिंग: पर्म स्टेट यूनिवर्सिटी में छात्र ने चलाईं गोलियां, आठ की मौत, छह घायल
Mon, 20 Sep 2021 01:21 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मास्को
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मास्को
Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव
Updated Mon, 20 Sep 2021 01:21 PM IST
सार
Russia Perm State University Firing: सुरक्षाबलों ने हमलावर को मार गिराया है। उसके पास से खतरनाक हथियार बरामद हुए हैं।
विज्ञापन
रूस के विश्वविद्यालय में हमलावर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रूस की पर्म स्टेट यूनिवर्सिटी में सोमवार को बड़ी वारदात हुई। यहां हथियारों से लैस एक हमलावर विश्वविद्यालय में घुस आया और छात्रों पर गोलियां चला दीं। गोलियाें की आवाज सुनते ही अफरा-तफरी मच गई और लोग जान बचाने के लिए खिड़कियों से कूदने लगे। इस हमले में आठ लोगों की मौत की पुष्टि हुई है। वहीं छह लोग घायल बताए जा रहे हैं।
विज्ञापन
मिली जानकारी के मुताबिक, सुरक्षाबलों ने हमलावर को मार गिराया है। उसकी पहचान तिमूर बेकमांसुरोव के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि हमला करने वाला यूनिवर्सिटी का ही छात्र था। हालांकि, अभी तक यह नहीं पता चल पाया है कि यह हमला किस मकसद से किया गया। सुरक्षाबलों का कहना है कि हमलावर का इरादा इससे भी बड़ी वारदात का था। क्योंकि उसके पास से खतरनाक हथियार बरामद हुए हैं।
विज्ञापन
Herepic.twitter.com/bIQJ7D1Xpr
— ❄️ (@gunsoflogic) September 20, 2021