फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   United States warns Pakistan on terrorism issue

अमेरिका ने पाक को चेताया, कहा- भारत पर फिर हमले हुए तो बहुत मुश्किल हो जाएगी

Thu, 21 Mar 2019 11:21 AM IST
Priyesh Mishra भाषा, वाशिंगटन
भाषा, वाशिंगटन Published by: Priyesh Mishra Updated Thu, 21 Mar 2019 11:21 AM IST
विज्ञापन
United States warns Pakistan on terrorism issue
डोनाल्ड ट्रंप-इमरान खान
अमेरिका ने पाकिस्तान से दो टूक कहा है कि वह आतंक के आकाओं के खिलाफ ठोस, सटीक एवं निर्णायक कार्रवाई करे और अब अगर भारत पर कोई और आतंकी हमला हुआ तो फिर इस्लामाबाद के लिए ‘बहुत मुश्किल’ हो जाएगी।
विज्ञापन


अमेरिका के एक वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी ने बुधवार को व्हाइट हाउस में संवाददाताओं से कहा, ‘‘यह जरूरी है कि पाकिस्तान जैश-ए-मोहम्मद और लश्कर-ए-तैयबा जैसे आतंकी संगठनों पर काबू करने के लिए ठोस एवं निर्णायक कार्रवाई करे ताकि क्षेत्र में फिर से तनाव नहीं बढ़े।’’ 
विज्ञापन


इस अधिकारी ने नाम नहीं जाहिर करने की शर्त पर कहा, ‘‘अगर पाकिस्तान की ओर से इन संगठनों के खिलाफ कोई ठोस एवं गंभीर प्रयास नहीं होते हैं तो कोई भी अन्य हमला पाकिस्तान के लिए बड़ी मुश्किल खड़ी कर सकता है और यह क्षेत्र में फिर से तनाव बढ़ने का कारण भी बन जाएगा।’’ 
विज्ञापन
विज्ञापन


बालाकोट में भारतीय वायुसेना की कार्रवाई के बाद पाकिस्तान की ओर से उठाए गए कदमों के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि अमेरिका और अंतरराष्ट्रीय समुदाय देखना चाहता है कि आतंकी संगठनों के खिलाफ ठोस और निर्णायक कार्रवाई हो।


अधिकारी ने कहा, ‘‘अभी पाकिस्तान की ओर से उठाए गए कदमों को लेकर पूर्ण आकलन करना जल्दबाजी होगी। 

उन्होंने कहा कि हाल के दिनों में पाकिस्तान ने कुछ ‘शुरुआती’ कदम उठाए हैं। मसलन, कुछ आतंकी संगठनों के संपत्तियां जब्त की गई हैं और कुछ की गिरफ्तारी भी हुई है और जैश के कुछ ठिकानों को प्रशासन ने अपने कब्जे में लिया है।

अमेरिकी अधिकारी ने कहा कि इन कदमों के अलावा अभी पाकिस्तान की ओर से बहुत कुछ किए जाने की जरूरत है। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed