फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   United States: Joe Biden is criticized for dragging the US military into politics

United States: अमेरिकी सेना को राजनीति में घसीटने के आरोप पर सवालों से घिरे जो बाइडन

Mon, 05 Sep 2022 05:04 PM IST
Harendra Chaudhary वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन Published by: Harendra Chaudhary Updated Mon, 05 Sep 2022 05:04 PM IST
सार

United States: डेमोक्रेटिक पार्टी के समर्थकों ने बाइडन के भाषण की तारीफ की है। इनमें कुछ पूर्व सैनिक भी हैं। उनमें से कुछ ने कहा है कि देर से ही सही, लेकिन अब बाइडन ने मेक अमेरिका ग्रेट अगेन के खिलाफ आक्रामक रुख अपनाया है...

विज्ञापन
United States: Joe Biden is criticized for dragging the US military into politics
United States: President Joe Biden - फोटो : Agency (File Photo)

विस्तार

बीते गुरुवार को फिलाडेल्फिया के इंडिपेंडेंस हॉल से राष्ट्र को जिस अंदाज में अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने संबोधित किया, उसे लेकर देश में विवाद बढ़ता जा रहा है। बाइडन ने उस रोज चेतावनी दी थी कि रिपब्लकिन पार्टी और ट्रंप समर्थक मागा (मेक अमेरिका ग्रेट अगेन) आंदोलन से अमेरिका में लोकतंत्र और समानता के लिए खतरा बढ़ रहा है। पर्यवेक्षकों ने बाइडन के इस भाषण को अगले नवंबर में होने वाले मिड टर्म चुनाव के अभियान से जोड़ कर देखा है। लेकिन आलोचकों ने कहा है कि इस भाषण के जरिए बाइडन ने विपक्षी पार्टी को लेकर मतदाताओं में डर फैलाने की कोशिश की।

विज्ञापन

रविवार को पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बाइडन के इस भाषण की कड़ी आलोचना की। उन्होंने कहा कि बाइडन नहीं चाहते कि अमेरिका फिर से महान बने। इसलिए असल में वे ही विपक्ष के लिए नफरत फैला कर लोकतंत्र को खतरे में डाल रहे हैँ। बाइडन पर अमेरिकी सेना को राजनीति में घसीटने का आरोप भी लगा है। बाइडन ने सेना सहित तमाम संस्थाओं से लोकतंत्र की रक्षा के लिए चौकस रहने का आह्वान किया था।

विज्ञापन

टीवी चैनल सीएनएन की विश्लेषक ब्रायना केइलर ने लिखा है- ‘इस भाषण के बारे में आपकी चाहे जो राय हो, लेकिन सेना को अवश्य राजनीति से दूर रखा जाना चाहिए। एक सियासी भाषण के दौरान सैनिकों से राष्ट्रपति के पीछे खड़े होने को कहना इस भावना के विपरीत है। डेमोक्रेटिक पार्टी के लिए ऐसा करना गलत है। रिपब्लिकन भी ऐसा करें, तो उसे गलत ही कहा जाएगा।’ कई पूर्व सैनिकों ने भी बाइडन के भाषण को लेकर असहजता जताई है। उन्होंने कहा है कि उस भाषण के दौरान बेशक राजनीतिक संदेश दिया जा रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

लेकिन डेमोक्रेटिक पार्टी के समर्थकों ने बाइडन के भाषण की तारीफ की है। इनमें कुछ पूर्व सैनिक भी हैं। उनमें से कुछ ने कहा है कि देर से ही सही, लेकिन अब बाइडन ने मागा के खिलाफ आक्रामक रुख अपनाया है। डेमोक्रेटिक पार्टी के समर्थक रिटायर्ड लेफ्टिनेंट कर्नल एलेक्जेंडर विंडमैन ने सीएनएन से कहा- ‘भाषण की आलोचना के लिए इस बात की आड़ ली जा रही है कि राष्ट्रपति ने सेना का राजनीतिक इस्तेमाल करने की कोशिश की। लेकिन यह राष्ट्रपति के संदेश को गलत ढंग से लेना है। संदेश यह है कि राष्ट्र खतरे में है और मागा फासिस्ट है, जो लोकतंत्र को खत्म करने की कोशिश कर रहा है।’ विंडमैन उन सैनिक अधिकारियों में थे, जिन्होंने छह जनवरी 2021 की घटना के सिलसिले में ट्रंप के खिलाफ गवाही दी थी। छह जनवरी की घटना में ट्रंप समर्थकों ने कैपिटॉल हिल (संसद भवन) पर हमला बोल दिया था।   

सेना को राजनीति में घसीटने के आरोप पर व्हाइट हाउस की तरफ से सफाई दी गई है। व्हाइट हाउस की प्रेस सेक्रेटरी करीन ज्यां पियरे ने कहा- सेना का जिक्र भाषण के दौरान हुआ। इसके पीछे मकसद सेना, उसके आदर्शों और स्वतंत्र सैन्य बल के रूप में उसकी भूमिका के प्रति सम्मान जताना था। सेना की हमारे लोकतंत्र की रक्षा में महत्त्वपूर्ण भूमिका है- इससे फर्क नहीं पड़ता कि कौन सी पार्टी सत्ता में है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed