फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   United States: Indian Flag hoisted at New York Times Square for the first time in the historic Independence Day 2020 celebrations

अमेरिका: स्वतंत्रता दिवस के ऐतिहासिक आयोजन में पहली बार न्यूयॉर्क के टाइम्स स्क्वायर पर फहराया गया तिरंगा

Sun, 16 Aug 2020 08:23 AM IST
देव कश्यप पीटीआई, वाशिंगटन
पीटीआई, वाशिंगटन Published by: देव कश्यप Updated Sun, 16 Aug 2020 08:23 AM IST
विज्ञापन
United States: Indian Flag hoisted at New York Times Square for the first time in the historic Independence Day 2020 celebrations
न्यूयॉर्क के टाइम्स स्क्वायर पर तिरंगा फहराया गया। - फोटो : Twitter

भारत के 74वें स्वतंत्रता दिवस समारोह के अवसर पर शनिवार को न्यूयॉर्क के टाइम्स स्क्वायर पर भी तिरंगा फहराया गया। यह पहली बार है जब इस प्रसिद्ध स्थल पर भारत का राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया है।

विज्ञापन


अमेरिका के अलावा दुनिया के विभिन्न हिस्सों में रह रहे भारतीयों ने भारत का 74वां स्वतंत्रता दिवस तिरंगा फहराकर, राष्ट्रगान और देश भक्ति भरे गीत गाकर मनाया। हालांकि, कोविड-19 महामारी के देखते हुए इस दौरन उन्होंने भौतिक दूरी और मास्क पहनने के नियम का अनुपालन किया।
विज्ञापन


न्यूजीलैंड, ऑस्ट्रेलिया, इंडोनिशिया, सिंगापुर, चीन, बांग्लादेश, नेपाल, पाकिस्तान, श्रीलंका, संयुक्त अरब अमीरात (यूएई), इजराइल और अन्य देशों में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर भारतीय मिशनों में कार्यक्रम आयोजित किए गए और वहां रह रहे हजारों भारतीयों ने तिरंगे और राष्ट्रगान के साथ पूरे उत्साह के साथ स्वतंत्रता दिवस मनाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


न्यूयॉर्क में भारत के महावाणिज्य दूत रणधीर जायसवाल ने टाइम्स स्क्वायर पर झंडा फहराया। कार्यक्रम का आयोजन फेडरेशन ऑफ इंडियन एसोसिएशन (एफआईए) ने किया।

इस आयोजन में उप महावाणिज्यदूत शत्रुघ्न सिन्हा, एफआईए के अध्यक्ष अंकुर वैद्य, एफआई के अनुभवी सदस्य और प्रतिष्ठित भारतीय अमेरिकी फिजिशियन सुधीर पारेख, उद्योगपति एचआर शाह, एफआईए के पूर्व अध्यक्ष आलोक कुमार सहित संगठन के अन्य वरिष्ठ पदाधिकारी और भारतीय समुदाय के काफी लोगों ने हिस्सा लिया।


लोगों को संबोधित करते हुए जायसवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत के लिए आगे का रास्ता और नए भारत के निर्माण के लिए खाका तैयार किया है और हम उसी खाके के अनुरूप देश को आगे ले जाने का प्रयास कर रहे हैं।

स्वतंत्रता दिवस के मौके पर शनिवार को न्यूयॉर्क में एम्पायर स्टेट बिल्डिंग को भी भारतीय राष्ट्रीय ध्वज के रंगों में रौशन किया गया।



 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed