फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   United Nations will help in relief and rescue work when needed in Uttarakhand glacier burst

उत्तराखंड में जरूरत पड़ने पर राहत व बचाव कार्य में मदद करेगा संयुक्त राष्ट्र, एंटोनियो गुटेरेस ने जताया दुख

Tue, 09 Feb 2021 04:01 AM IST
देव कश्यप एजेंसी, संयुक्त राष्ट्र
एजेंसी, संयुक्त राष्ट्र Published by: देव कश्यप Updated Tue, 09 Feb 2021 04:01 AM IST
विज्ञापन
United Nations will help in relief and rescue work when needed in Uttarakhand glacier burst
राहत-बचाव कार्य में लगे आईटीबीपी और एनडीआरएफ के जवान - फोटो : PTI

उत्तराखंड में ग्लेशियर टूटने से हुए जानमाल के नुकसान पर संयुक्त राष्ट्र ने दुख जताया है। संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने जरूरत पड़ने पर जारी बचाव एवं राहत कार्यों में मदद करने का भरोसा दिया है। गुटेरस के प्रवक्ता स्टीफन दुजारिक ने कहा, 'रविवार को भारत के उत्तराखंड राज्य में ग्लेशियर टूटने से आई बाढ़ से कई लोगों की मौत व दर्जनों लोगों के लापता होने की खबर से महासचिव काफी दुखी हैं। उन्होंने पीड़ित परिवारों, भारतीय लोगों व सरकार के प्रति गहरी संवेदना प्रकट की है। अगर आवश्यकता पड़ती है तो संयुक्त राष्ट्र हरसंभव मदद करने को तैयार है।'

विज्ञापन


इससे पहले, संयुक्त राष्ट्र महासभा के अध्यक्ष वोल्कन बाजेकिर ने कहा था कि उत्तराखंड में हालात पर वह नजर रख रहे हैं। गुटेरस के वक्तव्य के बाद संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी प्रतिनिधि टीएस तिरुमूर्ति ने कहा कि संयुक्त राष्ट्र महासचिव ने जो संवेदनाएं व्यक्त की हैं उनकी हम सराहना करते हैं।
विज्ञापन


हम भारत के साथ: भूटान पीएम  
भूटान के प्रधानमंत्री लोटे शेरिंग ने कहा कि उत्तराखंड बाढ़ में जान गंवाने वालों के लिए प्रार्थना और आपदा से लड़ने वालों के लिए साहस की कामना करता हूं। जो लोग लापता हैं, वह सही कुशल मिलें। हम दुख की इस घड़ी में भारत में अपने दोस्तों के साथ हैं।  
विज्ञापन
विज्ञापन


मुश्किल घड़ी में साथ है: मॉरिसन
ऑस्ट्रेलियाई पीएम स्कॉट मॉरिसन ने कहा कि उत्तराखंड में ग्लेश्यिर टूटने की बुरी खबर। इस मुश्किल घड़ी में ऑस्ट्रेलिया अपने सबसे करीबी मित्र भारत के साथ मजबूती से खड़ा है।


जयशंकर ने एकजुटता दिखाने के लिए सराहना की
विदेश मंत्री एस जयशंकर ने उत्तराखंड त्रासदी को लेकर एकजुटता दर्शाने के लिए वैश्विक नेताओं की सराहना की। जयशंकर ने ट्वीट किया, उत्तराखंड के चमोली में ग्लेशियर टूटने से हुए जानलेवा नुकसान पर दुनियाभर में मेरे सहयोगियों द्वारा व्यक्ति की गई एकजुटता की हम गहराई से सराहना करते हैं। इस कठिन समय में आपके समर्थन का काफी महत्व है। इसके साथ ही उन्होंने पुर्तगाल, ऑस्ट्रेलिया, चेक गणराज्य और मालदीव के विदेश मंत्रियों को टैग भी किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed