फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   United Nations: TS Tirumurti says will be a reminder of the collective resolve to end terrorism 9/11 memorial site

संयुक्त राष्ट्र : टीएस तिरुमूर्ति ने कहा- आतंकवाद खत्म करने के लिए सामूहिक संकल्प की याद दिलाता रहेगा 9/11 स्मारक स्थल

Sat, 11 Sep 2021 03:41 AM IST
Kuldeep Singh एजेंसी, संयुक्त राष्ट्र
एजेंसी, संयुक्त राष्ट्र Published by: Kuldeep Singh Updated Sat, 11 Sep 2021 03:41 AM IST
सार

9/11 हमले की 20वीं बरसी पर 15 सदस्य देशों वाली सुरक्षा परिषद ने गुरुवार को एक वक्तव्य जारी कर 9/11 हमले को याद किया। जिसके बाद भारत के स्थायी प्रतिनिधि टीएस तिरुमूर्ति ने कहा कि 9/11 स्मारक स्थल हमें आतंकवाद से लड़ने के सामूहिक संकल्प की याद दिलाता रहना चाहिए।

विज्ञापन
United Nations: TS Tirumurti says will be a reminder of the collective resolve to end terrorism 9/11 memorial site
TS Tirumurti - फोटो : पीटीआई

विस्तार

9/11 हमले की 20वीं बरसी पर संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के सदस्यों ने कहा कि वे आतंकवाद को रोकने व खत्म करने के लिए आज भी उसी प्रण के साथ एकजुट हैं, जितने दो दशक पहले थे।

विज्ञापन


15 सदस्य देशों वाली सुरक्षा परिषद ने गुरुवार को एक वक्तव्य जारी कर 9/11 हमले को याद किया और आतंकवाद की निंदा की। परिषद के सभी सदस्य देशों के प्रतिनिधियों ने न्यूयॉर्क स्थित स्मारक का दौरा भी किया।
विज्ञापन


इस दौरान संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी प्रतिनिधि टीएस तिरुमूर्ति ने कहा कि इस घटना के दो दशक बाद भी ग्राउंड जीरो पर मौजूद होना अंतरआत्मा को झकझोर देने वाला होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि स्मारक स्थल पर उन्होंने सभी दिवंगत आत्माओं को श्रद्धांजलि दी। वहीं, संयुक्त राष्ट्र में अमेरिका की स्थायी प्रतिनिधि लिंडा थॉमस और 9/11 मेमोरियल एंड म्यूजियम के सीईओ एलिस ग्रीनफील्ड ने सुरक्षा परिषद के सदस्य देशों के प्रतिनिधियों की ग्राउंड जीरो पर अगवानी की।

इस दौरान उन प्रयासों को भी याद किया गया, जो बीते दो दशक में सुरक्षा परिषद ने आतंकवाद को रोकने के लिए उठाए। इस दौरान लिंडा थॉमस ने कहा कि वे इस अवसर पर उन लोगों को याद करते हुए सम्मान देना चाहती हैं, जिन्होंने यहां जान गंवाई, जो बचे और जिन्होंने सबसे पहले आकर यहां हालात का संभाला।

उन्होंने कहा-सुरक्षा परिषद और पूरी दुनिया कभी नहीं भूलना चाहिए कि यह हमला उस शहर पर हुआ था, जिसे हम अपना घर कहते हैं। उन्होंने कहा  9/11 हमले में  90 देशों के नागरिकों ने जान गंवाई थी, जिनमें से कई सुरक्षा परिषद के सदस्य देशों से भी संबंध रखते थे, ऐसे में सुरक्षा परिषद का आतंकवाद के खिलाफ एकजुटता बनाए रखना उन लोगों के लिए सच्ची श्रद्धांजलि है, जो यहां आतंकवाद का शिकार हुए थे।


लीबिया पर दी जानकारी
इसके अलावा टीएस तिरुमूर्ति ने ट्वीट करते हुए लिखा कि लीबिया प्रतिबंध समिति के अध्यक्ष के रूप में मैंने लीबिया पर संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद को जानकारी दी। मैंने विशेषज्ञों के पैनल से संबंधित एससीआर 1970 समिति की गतिविधियों पर रिपोर्ट दी,  फ्रीज संपत्ति, हथियार प्रतिबंध, यात्रा प्रतिबंध छूट संबंधित जानकारी से अवगत कराया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed