फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   United Nations to pay tribute to victims to terrorism, including 26/11 Mumbai terror attack

Tribute: दुनियाभर में आतंकियों के शिकार बने लोगों को श्रद्धांजलि आज और कल, गुटेरस ने बुलाई वैश्विक कांग्रेस

Thu, 08 Sep 2022 02:49 AM IST
देव कश्यप एजेंसी, न्यूयॉर्क (अमेरिका)।
एजेंसी, न्यूयॉर्क (अमेरिका)। Published by: देव कश्यप Updated Thu, 08 Sep 2022 02:49 AM IST
सार

आतंक का निशाना बने लोगों को अनुभव सीधे साझा करने, चुनौतियों और अपने दु:ख की कहानियां सुनाने के लिए यह कांग्रेस मंच उपलब्ध कराएगी।

विज्ञापन
United Nations to pay tribute to victims to terrorism, including 26/11 Mumbai terror attack
संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरस। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

26/11 के मुंबई हमले समेत दुनियाभर में आतंकियों का निशाना बने लोगों को श्रद्धांजलि देने के लिए संयुक्त राष्ट्र की पहली वैश्विक कांग्रेस आठ और नौ सितंबर को होगी। न्यूयॉर्क स्थित मुख्यालय में संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरस ने यह कांग्रेस बुलाई है।

विज्ञापन


आतंक का निशाना बने लोगों को अनुभव सीधे साझा करने, चुनौतियों और अपने दु:ख की कहानियां सुनाने के लिए यह कांग्रेस मंच उपलब्ध कराएगी। संयुक्त राष्ट्र में भारत में प्रतिनिधि ने ट्वीट कर यह जानकारी दी। संयुक्त राष्ट्र के मुताबिक, यह कांग्रेस दर्शकों के लिए सदस्य राष्ट्रों और नागरिक संगठनों की ओर से की गई अच्छी पहलों के बारे में जानने का मौका होगी। यह सुनिश्चित करेगी कि पीड़ितों की आवाज सुनी जाए और वह उनके देश की सीमाओं से निकलकर दुनियाभर तक पहुंचे। इसमें बड़ी तादाद में लोगों के भाग लेने की संभावना है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed