{"_id":"5fff73dc26dd2728101d3614","slug":"united-nations-seeks-1-3-billion-dollar-for-war-torn-afghanistan","type":"story","status":"publish","title_hn":"संयुक्त राष्ट्र ने युद्धग्रस्त अफगानिस्तान के लिए मांगी 1.3 अरब डॉलर की मदद","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
संयुक्त राष्ट्र ने युद्धग्रस्त अफगानिस्तान के लिए मांगी 1.3 अरब डॉलर की मदद
Thu, 14 Jan 2021 03:57 AM IST
देव कश्यप
एजेंसी, वाशिंगटन
एजेंसी, वाशिंगटन
Published by: देव कश्यप
Updated Thu, 14 Jan 2021 03:57 AM IST
विज्ञापन
UN General secretary Antonio Guterres
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संयुक्त राष्ट्र ने कई प्राकृतिक आपदाओं और महामारी से प्रभावित अफगानिस्तान में जीवनरक्षक उपाय की आवश्यकता के मद्देनजर लगभग 1.6 करोड़ लोगों की सहायता के लिए 1.3 अरब डॉलर की मांग की है।
विज्ञापन
संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरस के प्रवक्ता स्टीफन दुजारिक ने कहा कि सहायता की जरूरत वाले लोगों की संख्या चार साल पहले की तुलना में छह गुना अधिक है। उस समय तकरीबन 23 लाख लोगों को मदद ती जरूरत थी।
विज्ञापन
दुजारिक ने कहा कि महामारी के कारण लोगों के पास आजीविका का साधन भी नहीं बचा है, इससे भुखमरी बढ़ी है। उन्होंने कहा कि 2021 में अफगानिस्तान की लगभग आधी आबादी को जीवित रहने के लिए मानवीय सहायता की आवश्यकता होगी। मानवीय मामलों के समन्वय के लिए संयुक्त राष्ट्र कार्यालय (ओसीएचए) के अनुसार, पूरे अफगानिस्तान में लगभग 1.84 करोड़ लोगों को सहायता की आवश्यकता है।
विज्ञापन
अफगानिस्तान के लिए मानवतावादी समन्वयक पार्वती रामास्वामी ने एक मानवीय प्रतिक्रिया योजना को पेश करते हुए कहा, संकट के दौरान बेटियों की कम उम्र में शादी हो रही है और लोग अपने बच्चों को काम पर भेजने व पेट पालने के लिए कर्ज में डूबते जा रहे हैं।