फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   united nations security council says violence is condemnable and army should restraint

म्यांमार : सुरक्षा परिषद की अपील खारिज, गोलीबारी में आठ और की मौत

Fri, 12 Mar 2021 02:27 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, संयुक्त राष्ट्र।
एजेंसी, संयुक्त राष्ट्र। Published by: Jeet Kumar Updated Fri, 12 Mar 2021 02:27 AM IST
विज्ञापन
united nations security council says violence is condemnable and army should restraint
संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद - फोटो : UNSC

म्यांमार में शांतिपूर्ण ढंग से सैन्य तख्तापलट का विरोध जता रहे प्रदर्शनकारियों के खिलाफ हिंसा की संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) ने कड़ी निंदा की है। उसने सेना से संयम बरतने का आह्वान किया है। विश्व निकाय ने सर्वसम्मति से दक्षिणपूर्वी एशियाई देश में लोकतांत्रिक तरीके से सत्ता हस्तांतरण और हिरासत में लिए गए नेताओं को तत्काल रिहा करने की बात दोहराई।

विज्ञापन


सुरक्षा परिषद ने सर्वसम्मति से म्यांमार पर एक अध्यक्षीय बयान जारी करते हुए एक फरवरी को सैन्य आपातकाल की घोषणा और स्टेट काउंसलर आंग सान सू की तथा विन मिंट समेत सरकार के नेताओं को हिरासत में लेने के बाद देश में उपजे हालात पर चिंता भी जताई।
विज्ञापन


बयान के मुताबिक, सुरक्षा परिषद म्यांमार में महिलाओं, युवाओं और बच्चों समेत शांतिपूर्ण प्रदर्शनकारियों पर हिंसा की निंदा करता है। परिषद स्वास्थ्यकर्मियों, नागरिक संस्था, मजदूर यूनियन के सदस्यों, पत्रकारों और मीडिया कर्मियों पर प्रतिबंध को लेकर बेहद चिंतित है और हिरासत में लिए गये सभी लोगों की तत्काल रिहाई की अपील करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिषद ने कहा कि वह हालात पर पैनी नजर बनाए हुए है। संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंतोनियो गुटेरस ने कहा, मुझे उम्मीद है कि इस बयान पर म्यांमार की सेना विचार करेगी और सभी कैदियों की रिहाई करेगी।

तख्तापलट में शामिल अधिकारी पर पाबंदी
अमेरिका ने एक बार फिर बड़ी कार्रवाई करते हुए म्यांमार के कमांडर-इन-चीफ के परिवार के दो सदस्यों के खिलाफ पाबंदी लगाने का एलान किया है। अमेरिका ने माना कि पांच सप्ताह पूर्व म्यांमार में तख्तापलट में यह अधिकारी भी शामिल था। अमेरिकी कोषागार विभाग ने सैन्य जनरल मि ओंग आंग लाइंग की दो संतानों और उनके छह कारोबारों पर पाबंदी लगाते हुए कहा है कि अधिकारी ने प्रदर्शनकारियों पर भी कार्रवाई की।

लैथल हथियारों का इस्तेमाल जारी : एमनेस्टी
अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार संस्था एमनेस्टी ने कहा है कि म्यांमार सेना अपने खिलाफ प्रदर्शनों को दबाने के लिए ऐसे लेथल हथियारों का इस्तेमाल कर रही है जो युद्ध के दौरान शत्रुओं के खिलाफ किए जाते हैं। संस्था ने करीब 50 वीडियो देखने के बाद इन हथियारों के इस्तेमाल की पुष्टि की है। बता दें कि इसके बावजूद देश की सड़कों पर प्रदर्शनकारियों की संख्या कम नहीं हुई है।

म्यांमार के सैन्य शासक ने खारिज की संयुक्त राष्ट्र की अपील, प्रदर्शनकारियों को मारा
शांतिपूर्ण प्रदर्शनकारियों के खिलाफ घातक बल के प्रयोग को बंद करने के लिए संयुक्त राष्ट्र की अपील को खरिज करते हुए म्यांमार में सुरक्षा बलों ने पिछले महीने सैन्य तख्तापलट का विरोध कर रहे कम से कम 10 लोगों को गोली मार दी, जिसमें 08 लोगों की मौत हो गई है।


म्यांमार में एक फरवरी को हुए तख्तापलट के खिलाफ शुरू हुए विरोध प्रदर्शनों में पुलिस की ओर से चली गोलियों में अब तक 60 से ज्यादा लोगों की जान जा चुकी है। मध्य म्यांमार के माएंग शहर में एक विरोध प्रदर्शन के दौरान सुरक्षा बलों ने गोलियां चलाई थी,जिसमें छह लोगों की जान चली गई। म्यांमार के सबसे बड़े शहर यंगून और मांडले में भी एक-एक प्रदर्शनकारी के मारे जाने की खबर है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed