{"_id":"5d5429f58ebc3e6c961a1e78","slug":"united-nations-security-council-president-favors-india-pakistan-talks-on-kashmir-issue","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुरक्षा परिषद अध्यक्ष कश्मीर पर भारत-पाकिस्तान के बीच बातचीत के पक्ष में","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
सुरक्षा परिषद अध्यक्ष कश्मीर पर भारत-पाकिस्तान के बीच बातचीत के पक्ष में
Wed, 14 Aug 2019 09:04 PM IST
अमर शर्मा
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Published by: अमर शर्मा
Updated Wed, 14 Aug 2019 09:04 PM IST
विज्ञापन
संयुक्त राष्ट्र (फाइल फोटो)
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अगस्त महीने के लिए संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के अध्यक्ष पोलैंड ने कहा है कि भारत द्वारा जम्मू कश्मीर का विशेष दर्जा वापस लिए जाने के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच पैदा हुए मतभेदों को दूर करने के लिए दोनों देश "द्विपक्षीय रूप से पारस्परिक लाभप्रद समाधान" निकाल सकते हैं।
पोलैंड के विदेश मंत्री जे जापुतोविच से संवाददाताओं ने मंगलवार को सवाल किया था कि पाकिस्तान ने कश्मीर की स्थिति पर सुरक्षा परिषद की बैठक बुलाने की मांग की है और क्या परिषद के अध्यक्ष के रूप में पोलैंड ऐसे अनुरोध का समर्थन करता है।
जापुतोविच ने कहा कि उन्होंने पिछले कुछ दिनों में विदेश मंत्री एस जयशंकर और पाकिस्तान के विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी के साथ फोन पर बातचीत की है।
उन्होंने कहा, "हमने जम्मू कश्मीर की प्रस्तावित बदली स्थिति को लेकर भारत और पाकिस्तान के बीच मौजूदा तनाव पर चिंता व्यक्त की। पोलैंड का मानना है कि विवाद को केवल शांतिपूर्ण तरीकों से हल किया जा सकता है और... हम मतभेदों को दूर करने के लिए पाकिस्तान और भारत के बीच बातचीत के पक्ष में हैं।"
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि हमें उम्मीद है कि दोनों देश द्विपक्षीय रूप से परस्पर लाभप्रद समाधान निकाल सकते हैं। भारत और पाकिस्तान के बीच तनावपूर्ण संबंध पूरे दक्षिण एशिया क्षेत्र को नकारात्मक रूप से प्रभावित करते हैं और इसके गंभीर राजनीतिक, सुरक्षा और आर्थिक परिणाम हो सकते हैं।