फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   United Nations says More than 10 thousand terrorists of terrorist organization IS active in Iraq and Syria

इराक, सीरिया में आतंकवादी संगठन आईएस के 10 हजार से अधिक आतंकवादी सक्रिय: संयुक्त राष्ट्र

Tue, 25 Aug 2020 10:51 AM IST
देव कश्यप पीटीआई, संयुक्त राष्ट्र
पीटीआई, संयुक्त राष्ट्र Published by: देव कश्यप Updated Tue, 25 Aug 2020 10:51 AM IST
विज्ञापन
United Nations says More than 10 thousand terrorists of terrorist organization IS active in Iraq and Syria
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Social Media

संयुक्त राष्ट्र के आतंकवाद विरोधी प्रमुख ने कहा कि आतंकवादी समूह आईएसआईएस को मात देने के दो साल बाद भी उसके करीब 10,000 से अधिक आतंकी इराक और सीरिया में अब भी सक्रिय हैं और इस साल उनके हमले भी बढ़े हैं।

विज्ञापन


व्लादिमीर वोरोनकोव ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद को बताया कि इस्लामिक स्टेट के आतंकी दो देशों के बीच छोटी शाखाओं में आसानी से आवाजाही करते हैं। उन्होंने कहा कि आतंकवादी समूह (जो आईएस, आईएसआईएल और आईएसआईएस के नाम से भी पहचाना जाता है) फिर से एकजुट हुआ है और इराक तथा सीरिया जैसे संघर्षरत क्षेत्रों के अलावा कुछ क्षेत्रीय स्थानों पर भी उसकी गतिविधियां बढ़ गई हैं।
विज्ञापन


वोरोनकोव ने कहा कि ‘‘हालांकि, ऐसा प्रतीत होता है कि गैर-संघर्ष क्षेत्रों में खतरा कम हुआ है।’’ उन्होंने कहा कि ‘‘कोविड-19 से निपटने के लिए लगे लॉकडाउन तथा आवाजाही पर लगे प्रतिबंधों जैसे कदमों से कई देशों में आतंकवादी समूहों के हमलों का खतरा कम हुआ है।’’
विज्ञापन
विज्ञापन


अफ्रीका के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा कि पश्चिम अफ्रीका प्रांत में इस्लामिक स्टेट "आईएसआईएल के वैश्विक दुष्प्रचार का एक प्रमुख केंद्र बना हुआ है और यहां इसके करीब 3,500 सदस्य हैं।’’

फ्रांस में आईएसआईएल से प्रेरित तीन हमलों और ब्रिटेन में दो हमलों का हवाला देते हुए उन्होंने कहा कि यूरोप में मुख्य खतरा इंटरनेट से प्रेरित, घरेलू आतंकियों को कट्टर बनाए जाने से बढ़ा है।

अफगानिस्तान के बारे में वोरोनकोव ने कहा कि आईएसआईएल के सहयोगी ने काबुल सहित देश के विभिन्न हिस्सों में कई बढ़े हमले किए हैं, और वे पूरे क्षेत्र में अपने प्रभाव को फैलाने के लिए अफगान क्षेत्र का उपयोग करना चाहते हैं। उन लोगों को भी अपनी ओर आकर्षित करना चाहते हैं जो अमेरिका और तालिबान के बीच हाल ही में शांति समझौते का विरोध करते हैं।


वोरोनकोव ने संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस के उस आह्वान को भी दोहराया, जिसमें उन्होंने सभी देशों से अंतरराष्ट्रीय कानून लागू करने और जगह-जगह फंसे हुए सभी बच्चों, महिलाओं, पुरुषों को घर वापस लाने की बात की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed