फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   United Nations said: UAE did not give even when evidence of Princess Latifa was alive

यूएई ने नहीं दिए राजकुमारी लतीफा के जीवित होने के सुबूत, बाथरूम में वीडियो बनाकर मांगी थी मदद

Mon, 12 Apr 2021 03:15 AM IST
Kuldeep Singh एजेंसी, जिनेवा
एजेंसी, जिनेवा Published by: Kuldeep Singh Updated Mon, 12 Apr 2021 03:15 AM IST
सार

  • 2018 में दुबई से भागने के प्रयास में पकड़े जाने के बाद से लतीफा लापता है
  • मार्टा ने कहा लतीफा के जीवन को लेकर है सबसे बड़ी चिंता

विज्ञापन
United Nations said: UAE did not give even when evidence of Princess Latifa was alive
Princess Latifa

विस्तार

संयुक्त राष्ट्र संघ का कहना है कि संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) ने अब तक उसे ऐसा कोई साक्ष्य नहीं दिया है जो साबित करे कि राजकुमारी लतीफा बिंत मोहम्मद अल मखतूम जीवित हैं। लतीफा दुबई के शाही परिवार की सदस्य हैं, उनके पिता मोहम्मद बिन राशिद यूएई के प्रधानमंत्री हैं। यूएन की मानवाधिकार आयुक्त मार्टा हर्टाडो ने शुक्रवार को यूएई को लतीफा के जीवित होने का साक्ष्य देने को कहा था।

विज्ञापन


2018 में दुबई से भागने के प्रयास में पकड़े जाने के बाद से लतीफा लापता मानी जाती हैं। मार्टा ने कहा कि सबसे बड़ी चिंता उनके जीवन को लेकर है। वरिष्ठ अधिकारियाें की यूएई के राजदूत के साथ बैठक रखने का प्रयास किया गया, लेकिन इसकी कोई तारीख यूएई ने नहीं दी है।
विज्ञापन


उन्हाेंने कहा कि वे लतीफा से मिलकर बातचीत करना चाहती हैं ताकि उनकी परिस्थिति समझ सकें। उन्होंने यूएई का नाम लिए बगैर आशंका जताई कि इसी प्रकार से पूरी दुनिया से लोगों को गायब किया जा सकता है, इन मामलों की जानकारी सामने आनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाथरूम से वीडियो बनाकर मांगी थी मदद
अपने पिता पर जुल्म व शोषण का आरोप लगाने वाली राजकुमारी लतीफा साल 2018 में दुबई से भाग निकली थीं, लेकिन उन्हें भारतीय व यूएई के कोस्ट गार्ड की साझा टीम ने गोवा आते समय पकड़ लिया था। उन्हें वापस दुबई लाया गया और आशंका है कि बंधक बनाकर रखा गया है।

इसी वर्ष फरवरी में उन्होंने अपने महल के बाथरूम से एक वीडियो बनाकर पोस्ट किया और बताया कि उन्हें बंधक बनाया गया है। उन्हाेंने कोई चिकित्सा मदद नहीं मिल रही है। दूसरी ओर उनके शाही परिवार ने बयान दिया कि लतीफा परिवार व चिकित्सकों की देखरेख में हैं।


2000 में बहन का भी अपहरण हुआ था
लतीफा ने फरवरी में ही लंदन पुलिस को पत्र लिखा था कि साल 2000 में उनकी बहन शम्सा का ब्रिटेन से अपहरण कर लिया गया था। तभी से उसका कोई पता नहीं है। मार्टा ने कहा कि वे इस मामले को भी उठाना चाहती हैं, उसका पता जानना चाहेंगी। किसी को नहीं पता है कि इन दोनों के साथ क्या हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed