{"_id":"600f12218ebc3e2c56047bb6","slug":"united-nations-peace-mission-indian-soldiers-set-up-temporary-base-in-south-sudan-for-protect-civilians","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारतीय शांतिरक्षकों ने दक्षिण सूडान में स्थापित किया अस्थायी अड्डा, नागरिकों की सुरक्षा के लिए की कार्रवाई","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
भारतीय शांतिरक्षकों ने दक्षिण सूडान में स्थापित किया अस्थायी अड्डा, नागरिकों की सुरक्षा के लिए की कार्रवाई
Tue, 26 Jan 2021 12:34 AM IST
देव कश्यप
एजेंसी, संयुक्त राष्ट्र
एजेंसी, संयुक्त राष्ट्र
Published by: देव कश्यप
Updated Tue, 26 Jan 2021 12:34 AM IST
विज्ञापन
दक्षिणी सूडान का झंड़ा (प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : iStock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दक्षिणी सूडान में भारतीय शांतिरक्षकों ने नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए अपर नील राज्य के अकोका में असैन्य संचालन ठिकाना बनाया है। संयुक्त राष्ट्र शांति मिशन में भारत सबसे ज्यादा सैनिकों का योगदान देने वाला देश है। दक्षिणी सूडान में संयुक्त राष्ट्र मिशन (यूएनएमआईएसएस) में अभी भारत के 2,383 सैनिक सेवा दे रहे हैं।
विज्ञापन
भारतीय शांति सैनिकों की यह संख्या रवांडा के बाद सबसे ज्यादा है। यूएनएमआईएसएस बल के कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल शैलेश तिनाइकर ने कहा, हमारा मकसद अपने शांतिरक्षकों को मुस्तैद बनाना तथा जिन इलाकों में अचानक संघर्ष होने की आशंका है, वहां तेजी से प्रतिक्रिया देना है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि इस तरह से काम करने के अनेक फायदे हैं। अधिकारी ने बताया कि शांतिरक्षक के तौर पर हमारा काम सिर्फ नागरिकों की रक्षा करना ही नहीं बल्कि समुदाय के लोगों और स्थानीय प्राधिकारियों से भी जुड़ना भी है ताकि तनाव बढ़ने की आशंका पर हमें जल्द से जल्द इसकी जानकारी मिल सके।
विज्ञापन