{"_id":"6202cd2596789223524b550e","slug":"united-nations-india-indirectly-targeted-pakistan-said-some-terrorist-groups-making-fun-of-the-sanctions-system","type":"story","status":"publish","title_hn":"संयुक्त राष्ट्र: भारत ने परोक्ष रूप से पाकिस्तान पर साधा निशाना, कहा- प्रतिबंध व्यवस्था का मजाक बना रहे कुछ आतंकी समूह","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
संयुक्त राष्ट्र: भारत ने परोक्ष रूप से पाकिस्तान पर साधा निशाना, कहा- प्रतिबंध व्यवस्था का मजाक बना रहे कुछ आतंकी समूह
Wed, 09 Feb 2022 01:35 AM IST
देव कश्यप
एजेंसी, संयुक्त राष्ट्र
एजेंसी, संयुक्त राष्ट्र
Published by: देव कश्यप
Updated Wed, 09 Feb 2022 01:35 AM IST
सार
संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी प्रतिनिधि टीएस तिरुमूर्ति ने कहा, 'यह महत्वपूर्ण है कि प्रतिबंध वैध मानवीय जरूरतों को बाधित न करें। बहरहाल, यह आवश्यक है कि मानवीय आधार पर छूट मुहैया कराते समय खासकर आतंकवादियों को पनाहगाह मुहैया कराने वाले स्थानों के संदर्भ में पूरी सावधानी बरती जाए।'
विज्ञापन
संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी प्रतिनिधि टीएस तिरुमूर्ति।
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारत ने पड़ोसी देश पाकिस्तान का परोक्ष जिक्र करते हुए कहा कि कुछ आतंकी गुटों ने मानवीय कार्यों के लिए दी जाने वाली छूट का पूरा लाभ उठाकर संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की प्रतिबंध व्यवस्था का ‘मजाक’ बनाया है। भारत ने कहा, पड़ोस में प्रतिबंधित आतंकवादी संगठनों ने खुद को प्रतिबंधों से बचाने के लिए मानवीय संगठनों के रूप में स्वयं को पेश किया है।
विज्ञापन
संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी प्रतिनिधि टीएस तिरुमूर्ति ने कहा, 'यह महत्वपूर्ण है कि प्रतिबंध वैध मानवीय जरूरतों को बाधित न करें। बहरहाल, यह आवश्यक है कि मानवीय आधार पर छूट मुहैया कराते समय खासकर आतंकवादियों को पनाहगाह मुहैया कराने वाले स्थानों के संदर्भ में पूरी सावधानी बरती जाए।'
विज्ञापन
परिषद के अध्यक्ष रूस की मेजबानी में ‘प्रतिबंध संबंधी सामान्य मामले, उनके मानवीय और अनपेक्षित परिणामों को रोकना’ विषय पर आयोजित सुरक्षा परिषद की खुली बहस में तिरुमूर्ति ने कहा, इस बात के उदाहरण हैं कि आतंकी संगठन मानवीय आधार पर छूट का पूरा लाभ उठाते हुए प्रतिबंध व्यवस्थाओं का मजाक बना रहे हैं। उन्होंने कहा, ऐसे कई मामले आए हैं जिनमें हमारे पड़ोस में आतंकी समूह इन प्रतिबंधों से बचने के लिए मानवीय संगठनों के रूप में अपनी छवि दोबारा बना रहे हैं, इसलिए पूरी सावधानी बरतने की जरूरत है।
विज्ञापन