फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   United Nations: India has been re elected to the Executive Board of UNESCO for the term 2021-2025

संयुक्त राष्ट्र : भारत को 2021-25 के कार्यकाल के लिए यूनेस्को के कार्यकारी बोर्ड में दोबारा चुना गया

Thu, 18 Nov 2021 12:52 AM IST
Kuldeep Singh पीटीआई, संयुक्त राष्ट्र
पीटीआई, संयुक्त राष्ट्र Published by: Kuldeep Singh Updated Thu, 18 Nov 2021 12:52 AM IST
सार

भारत को यूनेस्को के कार्यकारी बोर्ड में 2021-25 की अवधि के लिए 164 वोटों के साथ फिर से चुन लिया गया है। यूनेस्को (संयुक्त राष्ट्र शैक्षिक, वैज्ञानिक और सांस्कृतिक संगठन) में भारत के पेरिस स्थित स्थायी प्रतिनिधिमंडल की ओर से इस संबंध में ट्वीट किया गया है।

विज्ञापन
United Nations: India has been re elected to the Executive Board of UNESCO for the term 2021-2025
unesco

विस्तार

भारत को 2021 से 2025 के लिए एक बार फिर यूनेस्को के कार्यकारी बोर्ड का सदस्य चुना गया है। कार्यकारी बोर्ड के सदस्यों का चुनाव स्थानीय समयानुसार बुधवार को किया गया। संयुक्त राष्ट्र शैक्षिक, वैज्ञानिक एवं सांस्कृतिक संगठन (यूनेस्को) में भारत के स्थायी प्रतिनिधिमंडल ने ट्वीट किया, भारत को बोर्ड का सदस्य चुने जाने के पक्ष में 164 वोट मिले।

विज्ञापन


विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने बृहस्पतिवार को इस चयन को लेकर खुशी जताई और ट्वीट कर विदेश मंत्रालय तथा यूनेस्को में भारत के स्थायी प्रतिनिधिमंडल के ‘बेहतर कार्य’ की सराहना की। उन्होंने ट्वीट किया,  विदेश मंत्रालय और यूनेस्को में भारत के स्थायी प्रतिनिधिमंडल, आपने बेहतरीन काम किया। 
विज्ञापन


संस्कृति एवं विदेश राज्य मंत्री मीनाक्षी लेखी ने भारत की उम्मीदवारी का समर्थन करने के लिए देशों को धन्यवाद दिया। उन्होंने ट्वीट किया, यह बताते हुए खुशी हो रही है कि भारत ने, यूनेस्को के कार्यकारी बोर्ड में जगह बना ली है। हमारी उम्मीदवारी का समर्थन करने वाले सभी सदस्य देशों को हार्दिक बधाई और उनका धन्यवाद।
विज्ञापन
विज्ञापन


एजेंसी के तीन सांविधानिक अंगों में एक
‘ग्रुप-4 एशिया एवं प्रशांत देश’, से जापान, फिलीपिन, वियतनाम, कुक द्वीपसमूह और चीन भी कार्यकारी बोर्ड के सदस्य चुने गए हैं। यूनेस्को का कार्यकारी बोर्ड, संयुक्त राष्ट्र की एजेंसी के तीन सांविधानिक अंगों में से एक है। इसे जनरल कॉन्फ्रेंस द्वारा चुना जाता है। यूनेस्को की वेबसाइट के अनुसार कार्यकारी बोर्ड में 58 सदस्य देश हैं, जिनका कार्यकाल चार वर्ष का होता है। यूनेस्को में कुल 193 सदस्य देश शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed