फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   United Nations expresses concern over use of Antibiotics during COVID19 time affecting health news and updates

UN: कोविड-19 के दौरान एंटीबायोटिक दवाओं के अनावश्यक इस्तेमाल पर WHO ने जताई चिंता, नुकसान होने की जताई आशंका

Sat, 27 Apr 2024 12:28 PM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र यूएन हिंदी समाचार
यूएन हिंदी समाचार Published by: कीर्तिवर्धन मिश्र Updated Sat, 27 Apr 2024 12:28 PM IST
सार

यूएन एजेंसी की प्रवक्ता डॉक्टर मार्गरेट हैरिस ने बताया कि वैश्विक महामारी के दौरान, स्वास्थ्य संगठन की ओर से किसी भी समय कोविड-19 उपचार के लिए एंटीबायोटिक दवा का इस्तेमाल किए जाने की सिफारिश नहीं की गई। उन्होंने कहा, “शुरुआत से ही सलाह बहुत स्पष्ट थी कि यह एक वायरस है।

विज्ञापन
United Nations expresses concern over use of Antibiotics during COVID19 time affecting health news and updates
कोरोनावायरस महामारी के दौरान एंटीबायोटिक के इस्तेमाल पर चिंता। - फोटो : WHO

विस्तार

यूएन स्वास्थ्य एजेंसी ने अपने अलर्ट में कहा है कि कोरोनावायरस के कारण अस्पताल में भर्ती कुल मरीजों में से केवल आठ फीसदी को बैक्टीरिया के कारण भी संक्रमण का पता चला। इसका उपचार एंटीबायोटिक्स दवाओं से किया जा सकता है, मगर हर चार में से तीन मरीजों को बिना विशेष जरूरत के ही दवा दे दी गई।
विज्ञापन


विषाणु, जीवाणु, फफूंदी और अन्य परजीवों में समय बीतने के साथ होने वाले बदलावों के कारण रोगाणुरोधी प्रतिरोध विकसित हो जाता है। इस स्थिति में एंटीबायोटिक व अन्य जीवनरक्षक दवाएं अनेक प्रकार के संक्रमणों पर असर नहीं कर पातीं।  हर प्रकार के बायोटिक के लिए प्रतिरोधी हो चुके बैक्टीरिया के प्रकार, ‘सुपरबग’ को उभरने व फैलने से रोकने के लिए एंटीबायोटिक दवाओं का तर्कसंगत ढंग से इस्तेमाल किया जाना जरूरी है।
विज्ञापन


यूएन एजेंसी की प्रवक्ता डॉक्टर मार्गरेट हैरिस ने बताया कि वैश्विक महामारी के दौरान, स्वास्थ्य संगठन की ओर से किसी भी समय कोविड-19 उपचार के लिए एंटीबायोटिक दवा का इस्तेमाल किए जाने की सिफारिश नहीं की गई। उन्होंने कहा, “शुरुआत से ही सलाह बहुत स्पष्ट थी कि यह एक वायरस है। इसलिए ऐसा नहीं था कि किसी तरह के दिशानिर्देश या कोई सिफारिश थी कि स्वास्थ्यकर्मियों को इस दिशा में जाना चाहिए। मगर, संभवत: लोग पूरी तरह से एक नई चीज का सामना कर रहे थे, और वे किसी भी ऐसे उपाय को खोज रहे थे जो उनके विचार में उपयुक्त हो सकता था।”
विज्ञापन
विज्ञापन


यूएन स्वास्थ्य एजेंसी के अनुसार, पश्चिमी प्रशांत क्षेत्र में कोविड-19 संक्रमितों के उपचार में 33 फीसदी को एंटीबायोटिक दवाएं दी गईं। वहीं पूर्वी भूमध्यसागर व अफ्रीकी क्षेत्र में यह आंकड़ा 83 प्रतिशत था। 2020 और 2022 के दौरान, योरोप और अमेरिका क्षेत्र में दवा के नुस्खे में कमी दर्ज की गई, लेकिन अफ्रीका में उछाल दर्ज किया गया।

आखिरी उम्मीद
संगठन द्वारा जुटाए गए आंकड़े दर्शाते हैं कि अधिकांश एंटीबायोटिक दवाएं, गंभीर रूप से बीमार कोविड-19 मरीजों को दी गईं, और इसके लिए वैश्विक औसत 81 प्रतिशत है। मामूली रूप से या उससे थोड़ा अधिक संक्रमितों के उपचार में एंटीबायोटिक दवाओं का इस्तेमाल भिन्न-भिन्न देखा गया है। यह अफ्रीका क्षेत्र में सबसे अधिक 79 प्रतिशत रहा। यूएन एजेंसी का कहना है कि बैक्टीरिया संक्रमण को दूर करने क लिए जिस दवा को सबसे अधिक दिया जाता है, वे वही दवाएं हैं, जिनमें रोगाणुरोधी प्रतिरोध (antimicrobial resistance /AMR) में वृद्धि की संभावना सबसे अधिक है।

सकारात्मक असर नहीं
विश्व स्वास्थ्य संगठन का कहना है कि एंटीबायोटिक दवाओं के इस्तेमाल से कोविड-19 संक्रमितों की स्थिति में कोई खास सुधार नहीं देखा गया। इसके बजाय, उन्हें ऐसी दवाएं दिए जाने का उन लोगों को नुकसान पहुंच सकता था, जिन्हें बैक्टीरिया संक्रमण नहीं था, मगर उन्हें फिर भी दवा दी गई। यूएन स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने ज़ोर देकर कहा है कि मौजूदा निष्कर्ष बताते हैं कि एंटीबायोटिक के इस्तेमाल को तर्कसंगत को अपनाया जाना होगा, ताकि मरीजों और आबादियों पर उसका नकारात्मक असर न हो।


ये निष्कर्ष, कोविड-19 के लिए WHO वैश्विक प्लेटफॉर्म से प्राप्त आंकड़ों के विश्लेषण पर आधारित है। यह एक ऐसा डेटाबेस है, जिसमें कोविड-19 के कारण अस्पतालों में भर्ती मरीजों से जुड़ा डेटा बिना पहचान सार्वजनिक किए संकलित किया जाता है। इस डेटा को जनवरी 2020 से लेकर मार्च 2023 तक 65 देशों में साढ़े चार लाख मरीज़ों से हासिल किया गया।

(नोट: यह लेख संयुक्त राष्ट्र हिंदी समाचार सेवा से लिया गया है।)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed