फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   United Nations chief concerned over increasing tension between India and Pakistan

भारत पाकिस्तान के बीच बढ़े तनाव पर संयुक्त राष्ट्र प्रमुख ने जताई गंभीर चिंता

Thu, 28 Feb 2019 03:57 PM IST
अजय सिंह भाषा, संयुक्त राष्ट्र
भाषा, संयुक्त राष्ट्र Published by: अजय सिंह Updated Thu, 28 Feb 2019 03:57 PM IST
विज्ञापन
United Nations chief concerned over increasing tension between India and Pakistan
Antonio Guterres - फोटो : अमर उजाला

संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंतोनियो गुतारेस ने भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ रहे तनाव पर गंभीर चिंता व्यक्त की और दोनों पक्षों से सार्थक आपसी सहयोग के लिए तत्काल कदम उठाने की मांग की।  गुतारेस का यह बयान भारत की ओर से हवाई हमले की पृष्ठभूमि में आया है। उन्होंने भारत और पाकिस्तान की सरकारों से अधिकतम संयम बरतने को कहा है ताकि हालात और नहीं बिगड़ने पाएं।

विज्ञापन


संयुक्त राष्ट्र महासचिव के प्रवक्ता स्टीफेन दुजारिक ने बुधवार को संवाददाताओं से कहा कि संयुक्त राष्ट्र प्रमुख, स्वाभाविक तौर पर स्थिति पर नजर रख रहे हैं जैसा कि आज भी हमें इसकी झलक गहरी चिंता के तौर पर दिखाई दी है दोनों पक्षों के लिए संयुक्त राष्ट्र का खुलेआम और निजी तौर पर संदेश यह है कि वह सार्थक आपसी सहयोग के जरिए तनाव को कम करने के लिए तत्काल कदम उठाएं तथा क्षेत्र में शांति और सुरक्षा बनाए रखने की अपनी जिम्मेदारियां निभाएं। 
विज्ञापन


यह पूछे जाने पर कि क्या गुतारेस ने भारत और पाकिस्तान दोनों देशों के नेताओं से बातचीत की है, उन्होंने कहा कि पाकिस्तान के विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी ने उन्हें मंगलवार को फोन किया था। इसके अलावा सभी पक्षों के विभिन्न स्तरों से संपर्क चल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed