{"_id":"627222565da2172463653f28","slug":"united-nation-on-jodhpur-communal-tensions-hope-various-communities-will-work-together","type":"story","status":"publish","title_hn":"जोधपुर हिंसा: संयुक्त राष्ट्र ने जताई गंभीर चिंता, सरकार और लोगों से शांति बनाए रखने की अपील","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
जोधपुर हिंसा: संयुक्त राष्ट्र ने जताई गंभीर चिंता, सरकार और लोगों से शांति बनाए रखने की अपील
Wed, 04 May 2022 12:21 PM IST
संजीव कुमार झा
पीटीआई, संयुक्त राष्ट्र
पीटीआई, संयुक्त राष्ट्र
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Wed, 04 May 2022 12:21 PM IST
सार
राजस्थान की जोधपुर हिंसा को लेकर संयुक्त राष्ट्र ने कहा है कि आशा है कि विभिन्न समुदाय एक साथ काम करेंगे। इसके अलावा भारत सरकार एवं सुरक्षा बल से अपील है वे देश के हर नागरिक को सुरक्षा का माहौल प्रदान करें ताकि वे अपना त्योहार स्वतंत्रतापूर्वक मना सकें।
विज्ञापन
जोधपुर हिंसा(फाइल)
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजस्थान की जोधपुर हिंसा की चर्चा अब संयुक्त राष्ट्र तक पहुंच गई है। संयुक्त राष्ट्र ने इस मामले में गंभीर चिंता व्यक्त की है। संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस के एक प्रवक्ता ने कहा है कि उम्मीद है कि विभिन्न समुदाय एक साथ काम करेंगे। इसके अलावा भारत सरकार एवं सुरक्षा बल से अपील है वे देश के हर नागरिक को सुरक्षा का माहौल प्रदान करें ताकि वे अपना त्योहार स्वतंत्रतापूर्वक मना सकें।
विज्ञापन
राजस्थान के मुख्यमंत्री ने जोधपुर में सांप्रदायिक तनाव को दुर्भाग्यपूर्ण बताया
राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने मंगलवार को जोधपुर में सांप्रदायिक तनाव को दुर्भाग्यपूर्ण बताया और अधिकारियों को इसके लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने का निर्देश दिया। वहीं पुलिस नियंत्रण कक्ष ने कहा कि जालोरी गेट सर्कल पर इस्लामिक झंडे लगाने के मुद्दे पर आधी रात को तनाव पैदा हो गया, जिसमें पथराव हुआ जिसमें पांच पुलिसकर्मी घायल हो गए। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रशासन को शांति व्यवस्था बनाये रखने के निर्देश दिये गए हैं।
विज्ञापन
जोधपुर में ईद के दिन सांप्रदायिक तनाव हुआ था
राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के गृहनगर जोधपुर में मंगलवार को ईद से कुछ घंटे पहले सांप्रदायिक तनाव बढ़ गया, जिसके बाद अधिकारियों ने मोबाइल इंटरनेट सेवाओं को निलंबित कर दिया और शहर के 10 थाना क्षेत्रों में कर्फ्यू लगा दिया।
विज्ञापन