यूएई : पत्नी को आग से बचाने की कोशिश में भारतीय युवक 90 फीसदी जला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घर में आग लगने के चलते पत्नी को बचाने की कोशिश करते हुए संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में एक भारतीय युवक 90 फीसदी तक झुलस गया है। 32 वर्षीय अनिल नाइनन फिलहाल बेहद नाजुक हालत में है और वह जिंदगी-मौत के बीच झूल रहा है। यूएई के अखबार ‘खलीज टाइम्स’ ने एक करीबी रिश्तेदार के हवाले से बताया कि अनिल मूलत: केरल का रहने वाला है। अनिल की रिश्तेदार जूली ने कहा, ‘डॉक्टरों ने कहा है कि उसकी हालत बहुत नाजुक है और हम सभी उनके लिए दुआ कर रहे हैं।’
रिश्तेदार ने अनिल की पत्नी नीनू की हालत स्थिर बताई है। पति के बचाने के चलते वह सिर्फ 10 फीसदी तक झुलसी है और जख्मों से उबर रही है। उनका चार साल का बेटा है। यह घटना सोमवार को यूएई के उम्म अल कुवैन शहर में घटित हुई। यहां लगी आग का कारण एक अपार्टमेंट के गलियारे में लगे बिजली के बक्से में शार्ट सर्किट बताया गया है।
अबू धाबी के अस्पताल में भर्ती
दुबई के रास अल खैमाह शहर में सेंट थॉमस मार थोमा चर्च के विकार सोजन थॉमस ने बताया कि दोनों को शेख खलीफा जनरल अस्पताल ले जाया गया और मंगलवार को अबू धाबी के अस्पताल में भर्ती कराया गया। उन्होंने कहा, ‘हमें सटीक जानकारी नहीं है, लेकिन पहले नीनू आग की चपेट में आई जब वह गलियारे में थी। बेडरूम में मौजूद अनिल अपनी पत्नी को बचाने के लिए भागा और आग की चपेट में आ गया।’