फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   United Airlines suspended its service to india through iranian airspace amid tension

ईरान और अमेरिका तनाव का भारत पर पड़ा असर, नेवार्क-मुंबई हवाई सेवा रद्द

Fri, 21 Jun 2019 10:02 AM IST
Sneha Baluni वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: Sneha Baluni Updated Fri, 21 Jun 2019 10:02 AM IST
विज्ञापन
United Airlines suspended its service to india through iranian airspace amid tension
फाइल फोटो - फोटो : Instagram

अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव का असर भारतीय हवाई यात्रियों पर दिखाई देने लगा है। अमेरिका की यूनाइटेड एयरलाइंस ने नेवार्क एयरपोर्ट से मुंबई के बीच उड़ानें निलंबित कर दी है। क्योंकि अमेरिका से मुंबई के लिए विमान ईरान के हवाईक्षेत्र से आते हैं। अमेरिकी एयरलाइंस ने कहा कि  ईरान द्वारा ड्रोन को मार गिराए जाने के बाद सुरक्षा को देखते हुए यह कदम उठाया गया है। हालांकि यह नहीं बताया गया कि उड़ानें कब तक निलंबित रहेंगी।

विज्ञापन


बता दें कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ड्रोन गिराए जाने को लेकर ईरान को खुली चेतावनी दे डाली है। ट्रंप ने ट्वीट कर कहा, ‘ईरान ने बहुत बड़ी गलती कर दी है।’ ट्रंप की इस कम अक्षरों वाली चेतावनी को बड़ी कार्रवाई का इशारा माना जा रहा है।
विज्ञापन

 

यूनाइटेड एयरलाइंस का कहना है कि उसने ईरान के हवाई क्षेत्र से होकर भारत जाने वाली अपनी उड़ान को पूरी तरह से सुरक्षा समीक्षा करने के बाद रद्द किया है। हालांकि यह नहीं बताया गया है कि उड़ान कब तक रद्द रहेंगी। यूनाइडेट के प्रवक्ता का कहना है कि मुंबई से नेवार्क जाने वाले यात्रियों को अमेरिका की वैकल्पिक उड़ानों के जरिए भेजा जाएगा।

प्रवक्ता ने कहा, 'हम संबंधित सरकारी अधिकारियों के साथ संपर्क करेंगे और सभी विकल्पों पर विचार करेंगे ताकि अपने ग्राहकों को इन परिस्थितियों में सबसे कुशल यात्रा का अनुभव प्रदान कर सकें।' गुरुवार को दो विमानन कंपनियों अमेरिकन एयरलाइंस और डेल्टा एयरलाइंस ने कहा कि वह ईरान के हवाई क्षेत्र से होकर नहीं गुजरेंगी। जापानी एयरलाइंस जापान एयरलाइंस को लिमिटेड और एएनए होल्डिंग्स आईएनसी का भी कहना है कि वह ईरान के ऊपर से उड़ान नहीं भरेगा।  

ईरान के सशस्त्र बल 'रिवोल्यूशनरी गार्ड' ने गुरुवार को कहा कि उसने हर्मुज जलसंधि के पास अपने हवाई क्षेत्र में एक अमेरिकी जासूसी विमान को मार गिराया है। इस शक्तिशाली ड्रोन की कीमत 1260 करोड़ रुपये है। ईरानी सेना के कमांडर हुसैन सलामी ने दावा किया था कि अमेरिकी ड्रोन ईरान की हवाई सीमा की रेड लाइन पार कर चुका था। गिराए गए अमेरिकी ड्रोन ट्राइटन ने यू-2 जासूसी विमान की जगह ली है।


इसके बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ड्रोन गिराए जाने को लेकर ईरान को खुली चेतावनी दे दी थी। ट्रंप के सख्त लहजे से समझा जा रहा है कि अमेरिका ईरान के खिलाफ कुछ बड़ा कर सकता है। वहीं पेंटागन ने दावा किया है कि ईरान ने अंतरराष्ट्रीय हवाई क्षेत्र में ड्रोन गिराया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed